राशिफल

इस दिन सूर्य बदल रहे हैं अपनी चाल, इन 4 राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, शुभ मिलेगा परिणाम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और पर नकारात्मक असर देखने को मिलता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 15 जून को सूर्य देव वृषभ राशि से बुध की राशि मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन 15 जून की सुबह 6:17 बजे पर होगा और यह इस राशि में 16 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किनको विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं सूर्य का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा लाभदायक

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर सूर्य का गोचर अच्छा प्रभाव डालेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पहले किए गए कार्यों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभकारी परिणाम मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवधि के दौरान आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने कोई पुराना निवेश किया है तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत रंग लाएगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि वाले लोगों के कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने सभी प्रकार के कार्य समय पर निपटा सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। विदेश में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे। आप किसी लाभकारी यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने पुराने कर्ज से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। इस अवधि के दौरान स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। वाहन सुख मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता प्राप्त हो सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। इस अवधि के दौरान पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों को कामकाज में अधिक ध्यान देना होगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन अधिक रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि जहां जरूरत हो, वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको असफलता का सामना करना पड़ेगा, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा इसलिए आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

तुला राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन अधिक रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। धन संबंधित मामलों में काफी संभल कर रहना होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ मिल सकता है। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको यही सलाह दी जाती है कि किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर करें अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर नए व्यापार की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको काफी हद तक सफलता मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक तनाव कुछ कम होगा। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं इसलिए आप उनकी सेहत पर ध्यान दीजिए। बच्चों की तरफ से टेंशन कम हो सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में फोकस करना होगा।

मीन राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे कुछ नया सीख सकते हैं। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button