मनोरंजन

दूल्हा-दुल्हन में हुआ डांस मुकाबला, भोजपुरी गाने पर किया कमरतोड़ डांस, देखें VIDEO

भारत में जब भी कोई शादी होती है तो पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाती है। भारतीय शादियों की बात ही निराली होती है। इसमें शामिल होना हर किसी को पसंद होता है। शादियों में मुख्य रूप से दो आकर्षण होते हैं। पहला स्वादिष्ट खाना और दूसरा नाच गाना। एक इंडियन वेडिंग डांस के बिना अधूरी होती है। इसलिए यहां हर कोई दिल खोलकर नाचता है।

शादी में जमकर नाचे दूल्हा-दुल्हन

आजकल की शादियों में दूल्हा और दुल्हन के नाचने का ट्रेंड भी शुरू हो गया है। ये नया नवेला जोड़ा अपनी शादी में डांस कर धूम मचाता है। शादी अमीर की हो या गरीब की, नाच गाना दोनों में ही जमकर होता है। आज हम भी आपको एक ऐसी ही धमाकेदार शादी दिखाने जा रहे हैं। इसमें दूल्हा और दुल्हन अपने डांस से सबका मन मोह लेते हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी में नाचते दूल्हा दुल्हन का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन लाल रंग का लहंगा पहने है। वहीं दूल्हे ने नीले रंग का सूट पहना है। यह दोनों अपनी शादी में भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते हैं। दोनों ही डांस में एक दूसरे को जोरदार टक्कर देते हैं।

दूल्हे के ठुमकों ने लूट ली महफ़िल

अक्सर ये देखा जाता है कि लोग दुल्हन के लटके झटके ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन यहां दूल्हा भी कम नहीं है। बल्कि वह तो दुल्हन से भी ज्यादा अच्छे ठुमके लगाता है। उसका डांस देख लोग इंप्रेस हो जाते हैं। एक तरह से दूल्हा इस बार सारी महफ़िल लूट ले जाता है। इस शानदार डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mrmohitrajputrajput नाम की आईडी ने शेयर किया है। इसे अभी तक 43 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

दूल्हा-दुल्हन के इस डांस पर लोगों के शानदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक शख्स कहता है “दोनों एक दूसरे की वाइब्स मैच कर रहे हैं।” दूसरा शख्स बोलता है “जब आपकी शादी आपके क्रश से हो जाए। फिर आपकी खुशी ऐसे ही बाहर निकलती है।” एक ने मजाक में कहा “शादी में आर्केस्ट्रा के पैसे बचाते हुए एक दंपति जोड़ा।” फिर एक कमेंट आता है “दुल्हन से ज्यादा अच्छे ठुमके तो दूल्हा लगा रहा है। वह इस डांस का असली हीरो है।”

यहां देखें दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो


वैसे आपको दूल्हा और दुल्हन में से किसका डांस सबसे ज्यादा अच्छा लगा? हमे कमेंट कर जरूर बताएं। वीडियो पसंद आया तो शेयर भी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button