राशिफल

राशिफल 30 मार्च 2023: माता रानी की कृपा से 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मिलेगा भारी धनलाभ

आज हम आपको गुरुवार 30 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 30 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुराने निवेश का आज अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने के योग हैं। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। अगर आप अपने किसी काम में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। अगर आप किसी जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो उसे ठीक प्रकार से पढ़ लेना बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन आपको घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दीजिए। घरेलू तनाव से बचना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने सभी कार्यों को मन मुताबिक पूरे करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की सहायता से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि होने की आशंका बनी हुई है। आज आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग प्राप्त होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। शासन सत्ता से पूरा लाभ मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार में नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। कारोबार में बरकत होगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पैसा कमाने के आपको कई बेहतरीन मौके मिलेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आपको अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों का डटकर सामना करना चाहिए। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। काम की जगह के लोगों से प्राप्त हो रहे सुझाव पर विचार जरूर करें। आपकी समस्या का हल प्राप्त हो सकता है। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का साथ मिलने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है, तो आज उनके लिए विवाह का अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा लेकिन बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। किसी खास अवसर का लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको अपनी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब होंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। सामाजिक स्तर पर आपके लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के सहयोग से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से आप अपने मन की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। अगर आपने पहले किसी से पैसा उधार लिया है, तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। आप अपनी चतुराई से अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। जो लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। जो विद्यार्थी किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपको पुरानी संपर्कों से लाभ होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। आप दिन का कुछ समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button