अध्यात्म

जन्म कुंडली में शनि की अशुभ दशा के होते हैं यह लक्षण, जानिए इससे बचने के उपाय

शनि देव को न्यायधीश की उपाधि दी गई है, हिंदू शास्त्रों में भी शनि देव को न्याय का देवता बताया गया है, ऐसा कहा जाता है कि अगर यह किसी व्यक्ति से नाराज हो जाए तो इनके क्रोध से बचना बहुत ही मुश्किल है, अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि देव की बुरी दृष्टि पड़ जाए तो उसके जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, शनि देव के बुरे प्रभाव से कोई भी देव या फिर दानव नहीं बच सकता, ज्योतिष शास्त्र में भी शनि ग्रह को विशेष माना गया है, शनि देव कर्म फल दाता माने जाते हैं यह व्यक्ति के कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि जब शनि देव न्याय करते हैं तो उस समय यह किसी से भी प्रभावित नहीं होते हैं और ना ही किसी से यह डरते हैं, यह व्यक्ति के कर्मों के आधार पर ही उनका न्याय करते हैं, आखिर जब शनि देव का बुरा प्रभाव किसी व्यक्ति के जीवन में होता है तो किस तरह के लक्षण नजर आते हैं और व्यक्ति के जीवन में किस तरह की घटनाएं होती है? आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर आपको अपने जीवन में इस तरह के संकेत मिलते हैं तो इनकी सहायता से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी जन्म कुंडली में शनि का अशुभ प्रभाव चल रहा है या नहीं? और इन बुरे प्रभावों से आप किन उपायों को करके बच सकते हैं।

जन्म कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति के होते हैं यह लक्षण

  • अगर किसी व्यक्ति पर शनि की अशुभ दशा है तो इसकी वजह से व्यक्ति को मकान का सुख प्राप्त नहीं हो पाता है, वह जीवन भर किराए के मकान में रहता है या फिर उसका अपना घर होते हुए भी उसको सुख की प्राप्ति नहीं होती है।
  • शनि के अशुभ प्रभाव की वजह से व्यक्ति के घर परिवार में धीरे धीरे परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, घर परिवार के लोगों के बीच आपसी संबंध खराब होने लगते हैं।
  • अगर व्यक्ति की जन्म कुंडली में शनि का दोष है तो इसकी वजह से उसको अपने कामकाज में बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ता है, इसके अलावा व्यक्ति को ज्ञान की कमी हमेशा बनी रहती है।
  • शनि के अशुभ प्रभाव की वजह से व्यक्ति को दुनियादारी की किसी भी प्रकार की समझ नहीं रहती है, जिसकी सहायता से वह अपने जीवन में आगे बढ़ पाए।

शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

अगर आपको उपरोक्त बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण अपने जीवन में दिखाई देते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपकी जन्म कुंडली में शनि का अशुभ प्रभाव चल रहा है, अगर आप इससे छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन आप कुछ उपाय कर सकते हैं, आप शनिवार के दिन साबुत उड़द, साबुत बादाम और सरसों का तेल अपनी शक्ति अनुसार किसी निर्धन व्यक्ति को दान अवश्य कीजिए, अगर आप इन चीजों को दान नहीं कर पा रहे हैं तो आप इनको किसी नदी में प्रवाहित कर सकते हैं, आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह उपाय आपको प्रत्येक शनिवार के दिन करना पड़ेगा, अगर आप इस उपाय को अपनाते हैं तो धीरे-धीरे आपकी कुंडली में शनि का अशुभ प्रभाव दूर होगा और शनिदेव की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button