अध्यात्म

जानिए कैसे लोगों पर शनिदेव होते हैं मेहरबान, किनको बनाते हैं यह भाग्यशाली

शनिदेव किसी भी व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं, गलत कर्मों की वजह से व्यक्ति को इनके दंड का सामना करना पड़ता है परंतु जो लोग अच्छे कार्य करते हैं उनके ऊपर हमेशा शनिदेव मेहरबान रहते हैं, जैसे ही शनिदेव का नाम आता है लोगों के मन में तरह-तरह की धारणाएं उत्पन्न होने लगती है और व्यक्ति इनसे भयभीत होता है, परंतु यह व्यक्ति के लिए हमेशा ही बुरे नहीं रहते हैं, ज्यादातर लोग इनको बुरा ग्रह मानते हैं, यदि इनकी बुरी दृष्टि किसी व्यक्ति पर पड़ जाए तो उस व्यक्ति के जीवन में बुरे दौर आने लगते हैं, परंतु शनि देव लोगो के कर्मों के हिसाब से ही अच्छा और बुरा फल देते हैं।

अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि देव की शुभ छाया पड़ जाए तो उस व्यक्ति का जीवन आरामदायक व्यतीत होता है और उसको किसी भी प्रकार की परेशानी से नहीं गुजरना पड़ता है, इनकी चाल बहुत ही धीमी मानी गई है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं उसके बाद यह दूसरी राशि में जाते हैं, आज हम आपको किन-किन स्थितियों में शनिदेव आपके ऊपर मेहरबान रहते है कैसे लोगों के ऊपर इनकी कृपा दृष्टि बनी रहती है इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

जानिए किस प्रकार के लोगों पर शनिदेव की रहती है कृपा

1. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि देव तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में बैठे हुए हैं तो ऐसी स्थिति में उसको शुभ फल की प्राप्ति होती है।

2. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि देव पहले, दूसरे, पांचवें या सातवें भाव में है तो इसकी वजह से व्यक्ति के जीवन में अशुभ फल मिलने लगते हैं।

3. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि देव चौथे, आठवें और बारहवें भाव में है तो इसकी वजह से भी व्यक्ति को अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

4. अगर कोई व्यक्ति शुक्ल पक्ष की रात पहर को जन्मा है तो ऐसे में उस व्यक्ति को शनि देव से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

5. ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनकी कम आयु में शनि देव से शुभ फल नहीं मिलता है अर्थात उनकी कुंडली में शनि देव की स्थिति कमजोर रहती है, परंतु 36 और 42 वर्ष की आयु में शनि देव सबसे अधिक मजबूत हो जाते हैं और उनको इस उम्र में मान सम्मान और सफलता मिलती है।

6. शनिदेव न्यायधीश है और यह मनुष्य के कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं, जो लोग अपने जीवन में हमेशा अच्छे कर्म करते हैं, जो न्याय के मार्ग पर चलते हैं, उनके ऊपर शनि देव की हमेशा कृपा दृष्टि बरस्ती है, जो लोग बुरी संगति से दूर रहते हैं, जो लोग मदिरा, मांस का सेवन नहीं करते हैं, ऐसे लोग शनिदेव की कृपा के पात्र बनते हैं, शनिदेव ऐसे लोगों की हर परिस्थिति में सहायता करते हैं।

7. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि देव शुभ भाव में बैठ जाते हैं तो उसको अपने कार्य क्षेत्र में लगातार सफलता मिलने लगती है और ऐसे लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता भी अधिक हो जाती है, अगर आपके जीवन में कुछ ऐसी परिस्थितियां आने लगती है तो आपको समझ लेना चाहिए कि शनिदेव की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बनी हुई है।

उपरोक्त आपको यह जानकारी दी गई है कि किस प्रकार के लोगों पर शनिदेव की कृपा दृष्टि बरस्ती है, अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनिदेव मेहरबान हो जाते हैं तो अचानक से ही उस मनुष्य के जीवन की परेशानियां कम होने लगती है और उसको अपने हर कार्य में सफलता मिलने लगती है, उस व्यक्ति के पास पैसों की कमी नहीं रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button