राशिफल

श्री गणेश की कृपा से इन 5 राशि वालों को नौकरी-व्यापार में तरक्की के हैं संकेत, होगा भाग्योदय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। उसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर श्री गणेश की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और यह नौकरी के क्षेत्र में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी श्री गणेश की कृपा

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान श्री गणेश जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका समय उत्तम फलदायक रहने वाला है। संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के योग हैं। कार्य-व्यापार में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि वाले लोगों को उन्नति के नए-नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। श्री गणेश की कृपा से आमदनी के स्रोत प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहने वाला है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि वाले लोगों का समय सुखमय व्यतीत होगा। श्री गणेश की कृपा से आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यालय में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का भारी मुनाफा मिल सकता है। आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय बेहद खास रहने वाला है। श्री गणेश की कृपा से आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सफलता के उत्तम मार्ग हासिल हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। खास लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। भाई-बहनों से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। किसी मित्र की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापार को आप नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने के लिए यह समय उत्तम नजर आ रहा है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। संतान के भविष्य को लेकर आपकी चिंता खत्म हो सकती है। पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों के जीवन में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी सोच-विचार में डूबे रहेंगे। आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आपको अपने रुके हुए कामों पर फोकस करना होगा। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित होंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कामकाज से काफी हद तक संतुष्ट रहेंगे। संतान के भविष्य की ओर अधिक ध्यान देंगे, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलने के योग हैं। मन शांत रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। आपकी कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने की संभावना है। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि वाले जातकों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संतान की तरफ से दु:खद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। दोस्तों में इजाफा होगा परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। रोजगार प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विदेश में काम कर रहे लोगों को फायदा मिल सकता है। आप कानूनी वाद-विवाद में ना पड़े।

तुला राशि वाले लोग अपने कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्य जरूरत पड़ने पर आपकी मदद कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना है, जिससे आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज काफी संभल कर रहना होगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें तुरंत डॉक्टर से परामर्श जरूर लीजिए। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। प्रेम जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी निराशाजनक रहेगा। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी उचित परिणाम नहीं मिल पाएगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। निवेश संबंधित कामों से दूर रहें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस करने का अवसर मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button