राशिफल

राशिफल 12 जनवरी: श्रीविष्णु की कृपा से 3 राशियों को मिलेंगी ढेर सारी खुशियां, शानदार बीतेगा दिन

आज हम आपको गुरुवार 12 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आपके सरकारी काम बन सकते हैं। पिताजी की सलाह किसी काम में लाभदायक साबित होगी। अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी यादगार रहेगा। आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। आप अपने सामने आने वाली हर कठिन पर स्थितियों का डटकर मुकाबला करेंगे। कारोबार में बरकत होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय सता रहा है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभकारी रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास आने वाले दिनों में सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत भाग्यशाली साबित होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। पिताजी से लाभ होने की संभावना बनी हुई है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी बहुत शानदार रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आप अपने सभी कामों को आत्मविश्वास से पूरा करेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की उम्मीद है। अधिकारियों से कार्य का लाभ होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी प्रिय मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। ऑफिस के काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है इससे आपको फायदा मिलेगा। आपके किए गए काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपका मन किसी पुरानी बात को लेकर चिंतित चल रहा था तो वह भी समाप्त हो जाएगा। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके कामकाज की तारीफ होगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी किस्मत मजबूत रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से अगर किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज बिजनेस में अपार सफलता और फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। भाई बहनों की पूरी मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। किसी पार्टी में भविष्य के लिए अच्छे नए दोस्त बनेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है इसका आगे चलकर आपको फायदा जरूर मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज शादीशुदा लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घर में खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। महिला अधिकारी के सहयोग से आपका कोई भटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। आमदनी के स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यह यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button