अन्य

मस्से से हैं परेशान तो अपनाएं, रातो रात मस्से हो जाएंगे गायब

मस्सों से यूं तो हर कोई कभी न कभी जरूर परेशान होता है। ऐसे में ये कोई बिमारी नहीं है। बल्कि ये हार्मोन्स के बदलने की वजह से होता  है। लेकिन कभी  कभी इससे लोग काफी असहज महसूस करने लगते हैं। जिसकी वजह से कई बार लोग काफी टेंशन में आ जाते हैं। लेकिन आज हम आपको इससे जुड़ा हुआ एक आसान सा नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपको इस समस्या से रातों रात छुटकारा मिल जाएगा। यह समस्या आमतौर पर 14 साल के बाद से शुरू होकर ताउम्र बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

अगर आप भी मस्सों से परेशान हैं। तो हमारी इस रिपोर्ट को आखिरी तक पढ़ना बिल्कुल भी नहीं भूलिएगा। क्योंकि आखिरी में हम आपको एक ऐसे नुस्खे से रूबरू कराएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपको काफी आराम मिल जाएगा। इतना ही नहीं अगर आप इस नुस्के का यूज रोजाना यानि नियमित रूप से करेंगे तो हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। आमतौर पर लड़कियां इन चीजों को लेकर ज्यादा सोचती  हैं, जिसकी वजह से उनके हेल्थ पर असर पड़ता है।

मस्से बॉडी के किसी भी अंग पर हो सकते हैं। लेकिन अगर ये चेहरे पर हो जाते हैं, तो आपकी खूबसूरती का रंग थोड़ा फीका हो जाता है। जिसकी  वजह से आप काफी तनावग्रस्त महसूस करने लगते हैं। लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी इस समस्या का हम रामबाण तरीका लेकर आएं हैं।

क्यों होते हैं मस्से?

इसका प्रमुख कारण ह्युमन पैपिल्लोमा वाइरस की वजह से होता है। बता दें कि मस्से पिगमेंट कोशिकाओं के समूह होते हैं, जो काले-भूरे रंग के होते हैं। यह अनुवाशिंक हो सकता है तो कई बार ज्यादा समय तक धूप में रहने की वजह से भी होता है। इतना ही नहीं, कभी कभी  ये खून के खराब होने का भी संकेत करता है। आपको बता दें कि मस्से के काटने या फोड़ने पर इनके शरीर के अन्य हिस्सों में होने की आशंका बनी रहती है, ऐसे हालात में आपको इसके साथ छेड़छाड़ करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

मस्से दूर करने के घरेलू उपाय

तो चलिए अब जानते हैं कि आखिर इससे निजात कैसे पाया जा सकता है? हम आपको घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

बता दें कि केले के छिलके में ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाए जाते हैं जोकि मस्सों से निजात दिलाने के लिए मदद करता है, ऐसे में आप इसके लिए एक केले का छिलका लें और इसे बैंड-एड की तरह मस्से के ऊपर लगा लें, इसे पूरी रात लगे रहने दें। ताकि रात भर ये आपके स्कीन पर लगा रहे, इससे काफी फायदा मिलेगा। आप चाहे तो इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।

प्याज में पाया जाने वाला एंटीवायरल और एंटीबैक्टेरियल तत्व मस्सों को काटकर उसे ठीक करने में मदद करता है। आप इसे सुबह लगाएं, ताकि नहाने के समय आप इसको वॉश कर सके। लेकिन ध्यान रहे कि ये कम से कम 30 मिनट तक आपके स्किन पर लगा होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button