राशिफल

भगवान विष्णु के आशीर्वाद से इन 4 राशियों का होगा बेड़ा पार, जीवन के कष्ट शीघ्र होंगे दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद बना रहेगा और जीवन के कष्ट बहुत ही जल्द दूर होंगे। उनको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका समय उन्नति से भरा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। किसी पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आप पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। आत्मविश्वास के बल पर आप कठिन से कठिन काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कामयाबी के नए रास्ते खुल सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। भगवान विष्णु जी की कृपा से व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करने वाले हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को भगवान विष्णु जी की कृपा से लाभ के नए-नए अवसर हाथ लग सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। रिश्तेदारों के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपका पक्ष मजबूत रहेगा यानी जीत पक्की है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिश्रित परिणाम लेकर आया है। व्यापार में को लेकर आप नई-नई योजना बना सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर कीजिए। संतान के स्वभाव को देखकर आप काफी दुखी हो सकते हैं। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आमदनी में कमी आ सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। व्यापार सामान्य चलेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कामकाज की योजनाओं पर फोकस करना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी विचलित महसूस करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कुछ कामों में दोस्तों की सहायता मिलेगी। आप अपने भविष्य को लेकर अधिक सोच-विचार करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि वाले लोगों को कार्यालय में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि साथ काम करने वाले लोगों से कहासुनी होने की संभावना है। आमदनी से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। मन में तरह-तरह की चिंताएं उत्पन्न होंगी। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। आपको अपना मन शांत रखना होगा। प्रेम संबंधित मामलों में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। कुछ जरूरी कामों में निराशा हाथ लग सकती है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों की मदद से आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। किसी बड़े अधिकारी की कृपा आपके ऊपर हो सकती है। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार सामान्य चलेगा। भागीदारों की मदद से आपका मुनाफा बढ़ सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घरेलू परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि प्रिय के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

मीन राशि वाले लोगों को शारीरिक और मानसिक चिंता का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button