राशिफल

आज चंद्रमा का सिंह राशि में आने से इन राशियों को होगी परेशानी, वहीं इनको मिलेगा बेहतरीन लाभ

ग्रह-नक्षत्र लगातार अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण विषम परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा सिंह राशि में संचार करने वाले हैं, जिसकी वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन पर कुछ ना कुछ असर जरूर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं चंद्रमा का सिंह राशि में आने से किन राशि वालों को होगा लाभ

कर्क राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कामकाज पर पूरा फोकस रहेगा। आपको अपनी योजनाओं का बेहतरीन फायदा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। निजी जीवन की परेशानियां खत्म होंगी।

सिंह राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे, जिसका आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहने वाला है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कैरियर के क्षेत्र में सफलता पाने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को फायदा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों को अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी सारी योजनाएं समय पर पूरी होंगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी उर्जा से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठा सकते हैं। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक तनाव खत्म होगा।

धनु राशि वाले लोगों की काम के सिलसिले में बनाई गई योजना सफल रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। घर के किसी सदस्य से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। कैरियर के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं, इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। काम और मेहनत देखकर कार्यालय में बॉस आपसे बेहद खुश रहने वाले हैं। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मकर राशि वाले लोगों के अधूरे काम पूरे होंगे, जिससे आपका मन खुश होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। प्रेम प्रसंग में आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक नतीजा मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों को कैरियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोग अपने किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपका मन पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना नजर आ रही है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी विचलित रहेंगे।

वृषभ राशि वाले लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

मिथुन राशि वाले लोग कारोबार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। घर का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है, उससे पहले आप सोच-विचार जरूर करें। बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है इसलिए उन्हें लेने में आप संकोच ना करें। आपको अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कुछ कामों में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। खास लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में थोड़ा तनाव झेलना पड़ सकता है क्योंकि आपके मुनाफे में कमी आने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक योजनाओं पर आप पूरा फोकस करें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आप प्रिय से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आप दूसरों के कामों में दखलअंदाजी मत कीजिए। आपको अपने काम से काम रखना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मीन राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button