राशिफल

वर्षों बाद सोमवती अमावस्या पर बन रहा अद्भुत संयोग, ये 7 राशियां किस्मत की होंगी धनी, बरसेगा धन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की निरंतर बदलती चाल की वजह से आकाश मंडल में बहुत से शुभ योग बनते हैं, जो सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव डालता हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सोमवती अमावस्या है, इसको हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। 20 वर्षों बाद सोमवती अमावस्या को अद्भुत संयोग बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आखिर इस अद्भुत संयोग का किन राशियों को शुभ फल मिलेगा और किन राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहें हैं।

आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या पर बन रहे अद्भुत संयोग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों को सोमवती अमावस्या पर बन रहे अद्भुत संयोग की वजह से जीवन में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पारिवारिक रिश्तो में बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। काफी दिनों से रुका हुआ कार्य सफल होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर रिजल्ट मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी। कामकाज में आपका पूरा ध्यान लगेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को इस शुभ योग की वजह से वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां मिलने वाली है। आप अपने सभी सोचे हुए काम समय पर पूरे करेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपकी सहायता कर सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। संतान आपकी बातों का अनुसरण करेंगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। सोमवती अमावस्या पर बन रहे अद्भुत संयोग की वजह से आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने कामकाज में नई तकनीकी का प्रयोग करेंगे। जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आप काफी खुश होंगे। आपको अपनी किसी बड़ी योजना का आगे चलकर अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापार में अचानक धन लाभ प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने मनपसंद स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहने वाला है। आपको ऑफिस के काम से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा फायदेमंद रहने वाली है। आपको धन से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिनके मार्गदर्शन से आपको अपने करियर में सफलता के रास्ते प्राप्त हो सकते हैं। आपके द्वारा लिया गया बड़ा निर्णय फायदेमंद साबित होगा। आप अपने दोस्तों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि वाले लोगों को धन प्राप्ति के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के प्रति आपका झुकाव बना रहेगा। आप शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। आपकी पुरानी योजनाएं पूरी हो सकती है। किसी जरूरी कार्य में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल में आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। कारोबारियों को अचानक भारी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को सीनियर्स की सहायता मिल सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहने वाला है। आपकी ऊर्जा का स्तर शानदार रहेगा। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपको अपने किसी नए प्रोजेक्ट का अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन साथी से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। छात्रों का पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को सोमवती अमावस्या पर बन रहे अद्भुत संयोग की वजह से कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल होगी। आप अपने सभी कार्यो के प्रति गंभीर रहेंगे। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको फायदा मिल सकता है। घर-परिवार में आप किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। भाग्य के सहारे आप लगातार सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप स्वास्थ्य के मामले में खुद को थोड़ा स्वस्थ महसूस कर सकते हैं, परंतु आपको बाहर के खानपान से बचना होगा। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर लंबी बातचीत हो सकती है। नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में कोई भी बदलाव करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। आप अपने कुछ जरूरी कामों में अधिक व्यस्त रहने वाले हैं।

कर्क राशि वाले लोगों का जीवन व्यस्त भरा रहेगा। आपके मन में एक साथ बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। नए कार्यों की तरफ आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको कुछ ना कुछ नया सीखने को मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। इस राशि वाले लोगों को उधार पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दी बाजी में मत कीजिए। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोग किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आपको अधिक तनाव लेने से बचना होगा। प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय कठिन रहने वाला है। प्रेमियों के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। ऑफिस में काम-काज का दबाव अधिक रहेगा। साथ काम करने वाले लोग आपकी सहायता कर सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि वाले लोगों को अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। इस राशि के विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में अधिक मेहनत करेंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं. खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को जल्द ही अच्छी नौकरी मिल सकती है। किसी भी काम में जल्दी बाजी करने से बचना होगा। माता-पिता की सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है।

मकर राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कुछ मामलों को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button