अध्यात्म

Guru Gochar: 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति बना रहे शुभ योग, पूरे साल पैसों से खेलेगी ये राशियां

ज्योतिष शस्त्र की माने तो ग्रहों का गोचर हमारी राशि पर जोरदार असर डालता है। ये असर अच्छा या बुरा दोनों हो सकता है। 22 अप्रैल को बृहस्पति यानि गुरु मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। यह अवसर पूरे 12 साल बाद आ रहा है। बता दें कि बृहस्पति एक राशि में 13 महीनों तक रहते हैं। इनकी दृष्टि बेहद शुभ मानी जाती है। इनका मेष राशि में गोचर तीन राशियों की किस्मत चमका देगा।

मेष राशि

मेष राशि में बृहस्पति का गोचर पहले भाव में ही हो रहा है। ऐसे में 22 अप्रैल से अगले एक साल तक इस राशि के जातकों का समय अच्छा जाने वाला है। अगले एक साल ये राशि मौज करेगी। आपकी तरक्की के द्वार खुल जाएंगे। आपको जॉब और बीजनेस में शानदार अवसर प्राप्त होंगे। पैसों को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। लोग आपके काम की तारीफ करते नहीं थकेंगे।

समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपके सभी सपने इस साल पूरे होते नजर आएंगे। कुंवारे लोगों की शादी हो जाएगी। काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं होगी। आय के नए स्त्रोत खुल जाएंगे। संतान की ओर से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। पति और पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा। भाग्य आपका साथ देगा। शत्रु भी आपकी उपलब्धियों का लोहा मानेंगे।

कर्क राशि

देवगुरु बृहस्पति का गोचर कर्क राशि के जातकों की लाइफ में सुख और शांति लाएगा। आपको सभी बीमारियों से मुक्ति मिल जाएगी। आपके सभी अटके काम समय पर होंगे। मकान खरीदी या बिक्री के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े सभी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पैसों की आवक बढ़ना शुरू हो जाएगी। धार्मिक यात्रा पर जाना होगा।

शत्रु की सभी चलें नाकाम होगी। संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अपनों का प्रेम और सपोर्ट मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। इस मुलाकात से आपको धन लाभ हो सकता है। जॉब के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। छात्रों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। आपको मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

मीन राशि

बृहस्पति का गोचर मीन राशि की किस्मत चमका देगा। यह गुरु की स्वयं की राशि भी है। इसी से निकलकर वे मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसका लाभ मीन राशि को जबरदस्त होगा। अगले एक साल इनकी चांदी ही चांदी रहेगी। पैसों को लेकर कोई कमी नहीं रहेगी। आप अपने लक्ष्य को भेदने में कामयाब रहेंगे। विदेश यात्रा का योग बन सकता है।

कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। नए मकान या वाहन का सुख भोग सकते हैं। लोग आपके फैन बन जाएंगे। आप जीवन में एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसका किसी को अंदाजा तक नहीं था। आपकी लाइफ एक झटके में बदल जाएगी। आप खुद यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये हकीकत है या सपना। आपके अच्छे दिन पर्मानेंट हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button