दिलचस्प

6 घंटे में कमा लिए 8 करोड़ रुपए, उम्र सिर्फ 19 साल, बताया अपनी सफलता का राज

पैसा कमाना हर किसी को पसंद होता है। हर कोई पैसा कमाकर करोड़पति बनने के सपने देखता है। लेकन ये इतना आसान भी नहीं होता है। 1 करोड़ रुपए कमाने में इंसान की पूरी जिंदगी गुजर जाती है। फिर भी कुछ यह बैंक बैलेंस हासिल नहीं कर पाते हैं। लेकिन हम आपसे कहे कि एक लड़की ऐसी भी है जिसने महज 6 घंटे में 8 करोड़ रुपए कमा लिए तो? ये सुनकर आपके मन में भी इस ट्रिक को जानने की उत्सुकता होगी। तो चलिए जानते हैं।

कौन है 6 घंटे में 8 करोड़ कमाने वाली लड़की?

हम यहां जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसका नाम असली नाम Danielle Bregoli है। हालांकि इंटरनेट की दुनिया पर वह Bhad Bhabie नाम से फेमस है। वह सिर्फ 19 साल की है। वह अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली है। वह पेशे से एक रैपर (rapper) और मॉडल है। उनके इंस्टाग्राम पर एक करोड़ साठ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है। वहीं यूट्यूब पर उनके सत्तर लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। लड़की ने हाल ही में दावा किया कि उसने सिर्फ 6 घंटे में 8 करोड़ रुपए की कमाई की है।

अपने इस खुलासे के बाद लड़की लाइमलाइट में आ गई। हमने भी इस लड़की की छानबिन की। पता चला सोशल मीडिया पर इसके गए रैप सॉन्ग बड़े पसंद किए जाते हैं। वहीं ये इंस्टाग्राम और अनय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्रांड का प्रमोशन भी करती हैं। इसके अलावा यूट्यूब वीडियो से भी इनकी तगड़ी कमाई हो जाती है। इतना ही नहीं ये लाइव सिंगिंग कंस्टर्ट कर भी खूब पैसा छापती हैं।

एक दिन में नहीं मिली सफलता, किया काफी संघर्ष

लड़की ने ये भी खुलासा किया कि आज वह जिस मुकाम पर है, यहां तक पहुंचने के लिए उसने काफी मेहनत की है। यही वजह है कि वह अपने गानों के दम पर 6 घंटे में 8 करोड़ रुपए कमा पाई है। इस लड़की से आप भी प्रेरणा ले सकते हैं। किसी भी बड़े मुकाम को हासिल करने के लिए पहले आपको कई संघर्ष झेलने होंगे। बहुत मेहनत करनी होगी। दूसरों से कुछ हटकर काम करना होगा। तब जाकर आपकी वैल्यू बढ़ेगी और आप खूब पैसा कमा सकेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhabie (@bhadbhabie)

वैसे लड़की की यह स्टोरी आपको कैसी लगी? यदि आप ने इससे कुछ सीखा या आप प्रेरित हुए तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें। इस तरह वह लोग भी प्रेरणा लेकर लाइफ में कुछ बड़ा हासिल कर सकेंगे। यदि आप इस लड़की का रैप सॉन्ग सुनना चाहते हैं तो यहां देख लीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button