अन्य

अगर आपको भी है सुबह उठते ही चाय पीने की आदत तो हो सकती है ये 8 गंभीर बीमारियां

चाय पीकर दिन की शुरूआत करना कई लोगों की आदत होती है। चाय कई लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी है। जिस दिन चाय न पिए तो मानो दिन की शुरूआत ही नहीं हुई है। भारत की बात की जाए तो लगभग सभी लोग चाय से ही दिन की शुरूआत करते हैं। सुबह सुबह चाय पीकर कई लोग तरो-ताजा महसूस करते हैं, जबकि कईयों को इसका स्वाद, उर्जा से भर देता है।

भारत जैसे देश में चाय एक खास पेय पदार्थ है। मेहमान नवाजी से लेकर टाईम पास का सबसे बेहतर जरिया चाय को ही माना जाता है। ऐसे में चाय हर भारतीय रसोई में बहुत ही आसानी से उपलब्ध होता है। लेकिन सुबह सुबह उठकर खाली पेट चाय पीना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह आपके शरीर में कई  तरह के बीमारियों का कारण भी बन सकता है। हालांकि चाय में कैफिन और टैनिन की मात्रा होती है, जो शरीर को उर्जा से भर देते हैं। लेकिन अगर ब्लैक टी में दूध मिला दिया जाए तो वह असरदार नहीं रह जाती। तो आइए जानते हैं कि सुबह उठकर खाली पेट चाय क्यों नहीं पीना चाहिए। इसके क्या क्या नुकसान हैं।

  • उल्टी आना– चाय में एसिड की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसे सुबह सुबह खाली पेट पीने से पेट के रस पर प्रभाव पड़ता है। जिससे आपको उल्टी आने जैसी समस्या हो सकती है।
  • पेट पर असर– दिन में एक बार ब्लैक टी पी लें तो शरीर उर्जावान रहेगा। ब्लैक टी शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। जैसे मोटापा कम करना, फ्रेश रहना आदि। मगर ब्लैक टी का अधिक सेवन सीधे पेट पर असर डालती है। इससे पेट में अल्सर जैसी समस्या भी हो सकती है।

  • थकान होना– जो लोग खाली पेट सुबह सुबह दूध वाले चाय का सेवन करते हैं, इसके बाद भी पूरे दिन में कई बार दूध वाले चाय का सेवन करते हैं तो शरीर मेंं थकान होने लगता है। चाय में दूध मिलाने के बाद एंटीअॉक्सीडेंट खत्म हो जाता है।
  • एसिडीटी की समस्या– अगर आप पेट में गैस की समस्या से परेशान हैं तो इसका कारण सुबह खाली पेट चाय पीना भी हो सकता है। चाय में एसिड की मात्रा अधिक होती है। सुबह सुबह चाय पीने से आपका पेट फूला हुआ भी महसूस हो सकता है।
  • नशा- अगर आप चाय के अधिक शौकीन हैं तो आपको पता होगा कि चाय एक प्रकार का नशा भी है। दो अलग अलग प्रकार के चाय को एक साथ मिलाकर पीने से आपको महसूस होगा कि आपको नशा चढ़ गया है। ये भी एक प्रकार से शरीर के लिए नुकसानदेह ही है।

  • हमेशा चाय पीने की बुरी आदत– हमेशा चाय पीना वाकई एक बुरी आदत है। अगर आप खाना खाने के बाद भी चाय पीने की आदत रखते हैं तो आज ही छोड़ दें क्योंकि चाय में मौजूद टैनिन और खाने में मौजूद आयरन दोनों एक साथ मिलकर रिएक्ट भी कर सकते हैं। जो शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।  इसलिए दोपहर में खाना खाने के बाद चाय पीने से बचें।
  • प्रोस्टेट कैंसर– कोई पुरूष दिन में अगर 5 से  6 बार चाय का सेवन करते हैं तो उनमें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
  • चिड़चिड़ापन– अगर आप छोटी छोटी बात पर चिड़चिड़ा जाते हैं तो यह आपका खाली पेट चाय पीने की गंदी आदत हो सकती है। अगर आप चिड़चिड़ेपन के शिकार हैं तो सुबह उठकर चाय पीने की आदत को छोड़ दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button