बॉलीवुड

दिलफेंक है बिपाशा बासु के पति करण सिंह ग्रोवर, 2 बीवियों को छोड़ एक्ट्रेस को बनाया तीसरी पत्नी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति और टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल में काम किया है। छोटे पर्दे की दुनिया में नाम कमाने के बाद वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहुंचे जहां पर उन्होंने अलोन जैसी फिल्मों में काम किया। इसी बीच उन्होंने पॉपुलर एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी रचा ली और अब यह दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं।

karan singh grover

बता दें, करण सिंह ग्रोवर की बेटी का नाम देवी है जिनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। बता दे बिपाशा बसु से पहले भी करण सिंह ग्रोवर ने दो शादियां की है जो असफल रही। आज करण सिंह ग्रोवर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी निजी जिंदगी के बारे में…

असफल रही एक्टर की 2 शादियां

karan singh grover

23 फरवरी 1982 को दिल्ली में जन्मे करण सिंह ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की। उन्होंने सबसे पहले एमटीवी इंडिया पर एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि उन्हें पॉपुलर टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के जरिए बड़ी सफलता हाथ लगी।

karan singh grover

इस टीवी शो में उन्होंने डॉ. अरमान मलिक का किरदार निभाया था जिसके जरिए उन्हें पापुलैरिटी हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने ‘कुबूल है’ जैसे टीवी शो में काम किया। बता दे इसी बीच करण सिंह ग्रोवर पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम को डेट करने लगे थे। इन दोनों ने साल 2008 में शादी रचाई लेकिन सिर्फ 1 साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते टूट गए।

karan singh grover

इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने टीवी सीरियल ‘दिल मिल गए’ में काम किया जिसमें उनके साथ टीवी की ही पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अहम किरदार निभाया। इस टीवी सीरियल में काम करने के दौरान जेनिफर और करण सिंह ग्रोवर एक-दूसरे के नजदीक आ गए और साल 2012 में इन्होंने शादी रचा ली। लेकिन करण सिंह ग्रोवर का ये रिश्ता भी महज 2 साल के भीतर ही टूट गया।

karan singh grover

कहा जाता है कि, एक बार जेनिफर ने करण को सेट पर किसी लड़की के साथ देख लिया। जिसके बाद वह अपना आपा खो बैठी जिसके बाद जेनिफर ने सरेआम करण को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। दो असफल शादी के बाद करण सिंह ग्रोवर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

ऐसे मिली बिपाशा बसु

karan singh grover

इसी बीच टीवी इंडस्ट्री से निकलकर वह बॉलीवुड की फिल्म ‘अलोन’ में काम करने लगे जहां पर उनकी मुलाकात बिपाशा बसु से हुई। इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। यहां पर इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और एक दूसरे को डेट करने लगे।

karan singh grover

इसके बाद इन्होंने साल 2016 में शादी रचा ली। शादी करने के 6 साल बाद कपल एक बेटी के माता-पिता बने जिसका नाम देवी रखा गया। दोनों खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button