अध्यात्म

पूजा में कपूर का प्रयोग सभी संकटों को करता है दूर, जानिए इसके अचूक उपाय

देखा जाए तो कपूर का प्रयोग पूजा सामग्री में किया जाता है कपूर आरती के पश्चात या आरती करते समय जलाया जाता है ऐसा माना जाता है कि कपूर को जलाने से वातावरण सुगंधित होता है और वातावरण शुद्ध भी होता है इसको जलाने से मन और मस्तिष्क को शांति भी प्राप्त होती है वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी कपूर के महत्व और इसके उपयोग के बारे में कई बातें बताई गई हैं कपूर के बहुत से औषधि के रूप में भी फायदे मिलते हैं आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कपूर से किस प्रकार आप अपने सभी संकटों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं, कपूर का उपयोग करके किस प्रकार धनवान बन सकते हैं और आप अपने घर की सभी परेशानियां और बाधाओं से किस प्रकार मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

आइए जानते हैं किस प्रकार कपूर से परेशानियां होंगी दूर

पुण्य प्राप्ति के लिए

देखा जाए तो कपूर जलाने की परंपरा पुराने समय से ही चली आ रही है शास्त्रों के मुताबिक देवी देवताओं के सामने कपूर जलाने से मनुष्य को पुण्य प्राप्त होता है इसीलिए आप रोजाना सुबह और शाम घर में कपूर अवश्य जलाएं।

पितृ दोष और कालसर्प दोष से छुटकारा प्राप्त करने के लिए

यदि आप कपूर जलाते हैं तो इससे देव दोष और पितृ दोष का नाश होता है ज्यादातर यह देखा गया है कि लोगों की शिकायत होती है कि हमें शायद पितृ दोष या कालसर्प दोष है यह सिर्फ राहु और केतु का प्रभाव मात्र है यदि आप इन सब से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो घर के वास्तु को ठीक करना होगा।

आकस्मिक दुर्घटना से बचने के लिए

जब मनुष्य के साथ कोई आकस्मिक दुर्घटना होती है तो इसकी वजह राहु केतु और शनि होते हैं इसके अतिरिक्त हमारी तंद्रा और गुस्सा भी दुर्घटना की वजह बनती है इससे बचने के लिए आप रात में हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए और उसके पश्चात कपूर जलाइए वैसे रोजाना सुबह और शाम जिस घर में कपूर जलाया जाता है उस घर में किसी प्रकार की आकस्मिक घटना या दुर्घटना की संभावना नहीं रहती है यदि आप रात को सोने से पहले कपूर जलाते हैं तो यह बहुत ही लाभदायक होता है।

सकरात्मक ऊर्जा और शांति हेतु

अगर आपके घर में अशांति फैली रहती है और नकारात्मक ऊर्जा है तो इसके लिए आप रोजाना सुबह और शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और पूरे घर में इसकी खुशबू फैला दें यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे नकारात्मक उर्जा का नाश होगा और आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी।

अचानक धन प्राप्ति करने के लिए

यदि आप अचानक धन की प्राप्ति चाहते हैं तो इसके लिए गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखिये शाम के समय फूल में एक कपूर जला दीजिए और फूल को देवी दुर्गा को अर्पित कर दीजिए यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको अचानक धन की प्राप्ति होती है।

वास्तु दोष मिटाने हेतु

यदि आपके घर में किसी प्रकार का कोई वास्तु दोष है तो इसके लिए आप वास्तु दोष वाले स्थान पर कपूर की दो टकिया रख दीजिए जब वह टिकिया गलकर खत्म हो जाए तब दूसरी दो टकिया रख दीजिए आप इसी तरह बदलते रहिए यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर के उस स्थान पर वास्तु दोष उत्पन्न नहीं होगा।

किस्मत चमकाने के लिए

यदि आप नहाने के पानी में कपूर के तेल की दो बूंदें डालकर नहाते हैं तो इससे आप तरोताजा भी रहेंगे और आपकी किस्मत भी चमकेगी यदि आप कुछ बूंदें चमेली के तेल की भी डाल लेंगे तो इससे राहु-केतु और शनि का दोष समाप्त होगा परंतु यह उपाय आपको सिर्फ शनिवार को करना है।

पति पत्नी के बीच तनाव दूर करने के लिए

यदि पति पत्नी के बीच तनाव रहता है तो इसके लिए रात को सोते समय पत्नी अपने पति के तकिए में सिंदूर की एक पुड़िया और पति अपनी पत्नी के तकिये में कपूर की दो टिकिया रख दें और सुबह होते ही सिंदूर की पुड़िया घर से बाहर कहीं उचित स्थान पर फेंक दीजिए तथा कपूर को निकालकर बेडरुम में जला दीजिए ऐसा करने से पति पत्नी के बीच तनाव दूर होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button