राशिफल

राशिफल 18 मई: आज इन 7 राशि वालों के चमकेंगे सितारे, गणेश भगवान जीवन के कष्ट करेंगे दूर

आज आप बुधवार 18 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 18 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहद अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए प्रयोग करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। घरवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। शादीशुदा जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे अधूरे काम पूरे होंगे। बिजनेस में आ रही रुकावट खत्म होगी। आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके जीवन में अचानक कई बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। जो लोग कपड़ों का व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। किस्मत का साथ मिलने की वजह से कम मेहनत में अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी कामयाबी नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अचानक कुछ बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है इसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बने कार्य बिगड़ सकते हैं। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन पर ध्यान देना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी कोशिशों में कुछ ना कुछ कमी आ सकती है। परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त हो सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत खास नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के जरूरी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन के कष्ट खत्म होंगे। परिवार के बुजुर्गों अथवा बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आज आपको अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज पैसों से जुड़े हुए मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको अपनी मेहनत का मिलाजुला फल मिलेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाए। कोई पुरानी बात आपके मन को बेचैन कर सकती है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अजनबी लोगों की बातों में ना आएं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका जीवन बेहतरीन तरीके से व्यतीत होगा। आज आपकी जिंदगी में ढेरों खुशियां आएंगी। थोड़े प्रयास में कामकाज सफल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। दूसरों के कामों में दखलअंदाजी करना ठीक नहीं है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। दोस्तों की मदद से कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। संतान के विवाह की चिंता अधिक रहने वाली है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। आज जीवन में नई-नई खुशियां देखने को मिलेंगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का साथ प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके जीवन में आशा-निराशा लगी रहेगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। जीवन की विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावुकता में कोई भी फैसला मत लीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button