राशिफल

गुरु के साथ चंद्रमा का संयोग बना रहा गजकेसरी योग, जानिए किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ-अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल मनुष्य के जीवन पर तरह-तरह से प्रभाव डालती है। लगातार होने वाला बदलाव ब्रह्मांड में कई योग बनाता है, जिसका सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज गुरु के साथ चंद्रमा का संयोग होने से गजकेसरी नाम का शुभ योग बन रहा है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशि के लोगों को परेशानी भी हो सकती है। आखिर इस योग का आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं गजकेसरी योग की वजह से किन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

वृषभ राशि वाले लोगों को इस शुभ योग की वजह से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अचानक आर्थिक मुनाफा मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आप अपने अधूरे सपने बहुत ही शीघ्र पूरे कर सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जो आपको अच्छा खासा मुकाम दिला सकती है। जीवन साथी के साथ आपके बेहतर संबंध स्थापित होंगे। आप एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय शांतिपूर्ण गुजरने वाला है। काफी लंबे समय से चल रहा तनाव दूर होगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य के बलबूते धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि वाले लोगों को अचानक बड़ी मात्रा में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। परिवार के लोग हर मौके पर आपके साथ खड़े रहेंगे। अचानक हर्षदायक समाचार मिलने की संभावना है, जिससे घर की खुशियां और अधिक बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी।

तुला राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। सांसारिक सुख भोगो का विस्तार तथा परिवार में खुशी का माहौल निर्मित होगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। भाग्य के सहारे करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलकर आपको खुशी मिलेगी।

मकर राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से जमीन-जायदाद के कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय बेहद खास रहने वाला है। पुराने निवेश का आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप सभी मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। आपकी किस्मत आपका पूरा सहयोग देने वाली है।

कुंभ राशि वाले लोगों को लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। आप अपने शत्रुओं को पराजित करेंगे। समय के अनुसार लाभ के अवसर हाथ लगेंगे, जिसका आप पूरा फायदा उठाएं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर के छोटे सदस्यों पर थोड़ी नजर रखें, क्योंकि उनकी नकारात्मक गतिविधियां आपको थोड़ी चिंतित कर सकती है। संपत्ति के मामले में आपका समय शुभ रहेगा। आपको अपनी योजनाओं का उचित परिणाम मिलने वाला है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को मिश्रित फल मिलेगा। आपके रुके कामकाज पूरे हो सकते हैं परंतु आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। पूजा-पाठ से आपका मन शांत रहेगा अ.चानक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। इस राशि के लोग एक तरफ से लाभ प्राप्त कर सकते हैं परंतु दूसरी तरफ से आपको हानि भी होने की संभावना है। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। खान-पान की आदतों में सुधार करें अन्यथा स्वास्थ्य में गड़बड़ी देखने को मिलेगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहने वाला है। आप अपने कारोबार में कुछ सुधार करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पाएगा। प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है. किसी खास रिश्तेदार से मतभेद होने की संभावना बन रही है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। आप बेवजह का तनाव लेने से बचें अन्यथा इसकी वजह से आपके कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर फोकस करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी परेशानी से गुजरना पड़ेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि वाले लोग किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। फिजूलखर्ची होने की वजह से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। पत्नी को कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। अचानक किसी दूर या नजदीकी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें। व्यापार से जुड़े हुए लोग यदि कोई समझौता कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य कीजिए। पारिवारिक माहौल में आपको सुकून मिलने की संभावना बन रही है।

मीन राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। कुछ लोगों की सहायता करेंगे, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी मदद कर सकते हैं। आपको अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button