अध्यात्म

शुक्रवार के यह उपाय जीवन में लाते हैं धन-समृद्धि, मां लक्ष्मी की कृपा से पैसो की नहीं होगी कमी

लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है। इनकी पूजा-आराधना का सबसे श्रेष्ठ दिन शुक्रवार माना गया है। शुक्रवार के दिन यदि कुछ उपाय किए जाए तो, इससे व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं बल्कि सभी प्रकार के भौतिक सुखों के लिए शुक्रवार के यह उपाय बेहद कारगर माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की शांति के लिए भी उपाय होते हैं। शुक्र ग्रह को सौंदर्य, ऐश्वर्या, वैभव, कामवासना, कला और संगीत का कारक माना गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत है तो इसकी वजह से व्यक्ति को धन-वैभव की प्राप्ति होती है और आपका जीवन सभी सुख-सुविधाओं पूर्वक व्यतीत होता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कौन से उपाय करके शुक्र ग्रह को मजबूत बना सकते हैं? और किन उपायों से माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलेगा? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

शुक्रवार के उपाय

मां लक्ष्मी की आराधना से नहीं होगी धन की कमी

जैसा कि हम सभी लोग अच्छी तरह जानते हैं कि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा होती है। इसलिए व्यक्ति को शुक्रवार को अपने सच्चे मन से लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना अवश्य करनी चाहिए। आप इस दिन सुबह के समय जल्दी उठ जाएँ, उसके पश्चात स्नान करें और अपने घर के मंदिर में ही मां लक्ष्मी जी का ध्यान कीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी और माता लक्ष्मी जी की कृपा से धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

शुक्रवार व्रत से माता संतोषी की मिलेगी कृपा

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा के साथ-साथ माता संतोषी जी की भी पूजा का दिन माना गया है। अगर आप शुक्रवार का व्रत करते हैं तो इससे मां संतोषी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहती है।

इस मंत्र का जाप करने से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

अगर देवी-देवताओं की पूजा के दौरान उनसे संबंधित मंत्रों का जाप किया जाए तो ऐसा बताया जाता है कि व्यक्ति को इससे अत्यधिक लाभ मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंत्र जाप लाभदायक माना गया है। आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना के दौरान आप मंत्र “ॐ श्रीं श्रीये नम:।” का जाप जरूर करें। इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी आपसे प्रसन्न होंगी।

घर में बनाए रखें सुख-शांति, मां लक्ष्मी करेंगी घर में प्रवेश

धार्मिक मान्यता अनुसार जिस घर के अंदर हमेशा वाद-विवाद होता रहता है। घर-परिवार का माहौल अशांत रहता है। उस घर से माता लक्ष्मी जी हमेशा दूर रहती हैं। अगर आप अपने घर का वातावरण शांति बनाए रखते हैं। घर परिवार के लोगों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है तो ऐसे घर के अंदर माता लक्ष्मी जी वास करतीं हैं।

अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप कभी भी अन्न व्यर्थ ना करें और ना ही अन्न का अपमान कीजिए, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी जी का एक रूप अन्न भी माना जाता है। बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह गुस्से में आकर खाना फेंक देते हैं, परंतु आपको ऐसी भूल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसके कारण माता लक्ष्मी जी नाराज होतीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button