राशिफल

2000 साल बाद दिवाली पर बन रहे ऐसे योग, इन राशियों का खुशियों से भर जाएगा जीवन, होगा तगड़ा लाभ

दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है, जिसे बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर विशेष रूप से माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ गणेश जी की भी पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि दिवाली का दिन माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन होता है। इस दिन अगर विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाए, तो इससे व्यक्ति को इनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

ऐसा कहा जाता है कि दिवाली के दिन अगर लक्ष्मी जी घर में प्रवेश कर जाती हैं, तो साल भर व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके लिए व्यक्ति सच्चे मन और भक्ति भाव से पूजा-पाठ करते हैं। लेकिन कई बार इस शुभ दिन बनने वाले कुछ खास योग भी व्यक्ति का भाग्य पलट देते हैं। आपको बता दें कि इस बार दीपावली पर 2000 साल बाद 5 राजयोगों का निर्माण हो रहा है।

इस राजयोगों में मालव्य, शश, गजकेसरी, हर्ष और विमल योग शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर गुरु, शुक्र, शनि और बुध ग्रह अपनी स्वराशि में विराजमान हैं। वहीं गुरु पर शनि की दृष्टि रहेगी। ऐसे में दीपावली के दिन खरीदारी, लेनदेन, निवेश और नए कामों की शुरुआत करना बहुत ही शुभ रहने वाला है। दीपावली पर बन रहे इन राजयोगों का असर किन राशि के लोगों के लिए लाभदायी रहने वाला है चलिए जानते हैं इसके बारे में…

सिंह राशि

दीपावली पर बन रहे पांच राजयोग सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाले हैं। इस राशि वाले लोगों को हर काम में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। अगर आपका पैसा अटका हुआ है, तो वह भी वापस मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि होने के प्रबल योग बने हुए हैं। इस राशि वाले लोगों को इस अवधि के दौरान संतान की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। वहीं शेयर, सट्टा और लॉटरी में धन निवेश करने के बारे में जो लोग सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले लोगों को भी कामयाबी मिलने की पूरी संभावना है। इस समय के दौरान अगर आप कोई लंबी बीमारी से परेशान चल रहे हैं, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिवाली पर बन रहे पांच राजयोग तुला राशि वाले लोगों के लिए खुशियां लेकर आए हैं। इस राशि वाले लोगों के अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। इस अवधि के दौरान कारोबार में अच्छा धन लाभ होने की संभावना है। कोई बड़ी व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। कारोबार में काम से कोई छोटी-बड़ी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिवाली पर बन रहे 5 राजयोग बहुत ही शुभ साबित होंगे। इस राशि वाले लोगों को करियर और व्यापार में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होंगे। अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ कमाने में सफल हो सकते हैं। यह अवधि कारोबार में निवेश करने के लिए अनुकूल रहेगा। अगर कोई वाहन, भूमि, भवन आदि खरीदने के बारे में सोच विचार कर रहे हैं, तो यह समय ठीक रहेगा। अगर आप इस समय ओपल रत्न धारण करते हैं तो इससे आपको अच्छा फल मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button