अध्यात्म

गौ माता से जुड़े हुए ये उपाय, आपकी परेशानियों को करेंगे दूर, देवी-देवताओं का मिलेगा आशीर्वाद

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, हिंदू धर्म को मानने वाले लोग गाय की पूजा माता के रूप में करते हैं, ऐसा बताया जाता है कि गाय के अंदर 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है, गाय माता अन्नपूर्णा और कामधेनु है, अगर व्यक्ति गाय की सेवा करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है, गाय से मिलने वाली बहुत सी चीजें हमारे जीवन की परेशानियों को दूर कर सकती है, गाय माता के गोबर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी का वास माना गया है और गाय माता का मूत्र बहुत ही पवित्र होता है, गाय माता की सेवा करने वाले व्यक्ति को सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती है।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से गौ माता से जुड़े हुए कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको अपनाकर आप अपने जीवन के सभी संकट दूर कर सकते हैं और अपना जीवन खुशियों से भर सकते हैं, इन उपायों को करने से आपके ऊपर देवी देवताओं की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

आइए जानते हैं गौ माता से जुड़े हुए इन उपायों के बारे में

  • अगर व्यक्ति गाय माता की सेवा और इनकी पूजा-अर्चना करता है तो उसके ऊपर आने वाली सभी प्रकार की मुसीबतें दूर होती हैं, गाय माता व्यक्ति की सभी परेशानियां समाप्त करती है।
  • अगर आप अपने घर या दुकान में गाय माता के गोबर से बने हुए उपलों को जलाते हैं तो उसके धुए से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मकता दूर होती है, गौमाता के उपले जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • गाय माता का दूध अमृत के समान माना गया है, गाय माता के दूध में सभी गुण तत्व मौजूद होते हैं, जो बहुत सी बीमारियों को दूर करने की क्षमता रखते हैं, गाय माता के दूध, घी, मक्खन, दही, गोबर, गोमूत्र से बने पंचगव्य कई बीमारियों का इलाज है अगर इसका सेवन किया जाए तो कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

  • आप लोगों ने गाय माता की पीठ पर एक उभरा हुआ कूबड़ देखा होगा यह कूबड़ सूर्य केतु नाड़ी होती है अगर आप रोजाना सुबह के समय आधा घंटा गाय माता के कूबड़ पर हाथ फेरते हैं तो इससे कई रोगों का नाश हो जाता है।
  • ऐसा बताया जाता है कि अगर गाय माता को अपने घर में रखा जाए और उनकी सेवा की जाए तो इससे व्यक्ति का जीवन सुखी बनता है, इतना ही नहीं बल्कि अकाल मृत्यु से भी छुटकारा प्राप्त होता है।
  • अगर आप गाय माता की सेवा तन, मन और धन से करते हैं तो इससे आपको लोक धाम में वास मिलता है, गाय की सेवा करने वाले लोगों के ऊपर सभी देवी-देवताओं की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

गाय माता को पृथ्वी का ही स्वरुप माना जाता है, गाय माता जगत जननी है, गाय माता के बिना धर्म की कल्पना करना संभव नहीं है, गाय माता के अंदर दिव्य शक्तियां मौजूद होती है, जो संसार का संतुलन बना कर रखती है, इसलिए आप अपने जीवन में खुशियां बनाए रखना चाहते हैं तो गाय माता की सेवा अवश्य कीजिए, इससे आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी और आपका घर परिवार खुशहाल बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button