अध्यात्म

राशिफल 17 जून: आज बेहद सुखद रहेगा 5 राशियों का दिन, मां लक्ष्मी की कृपा से हो सकता है धन लाभ

आज आप शुक्रवार 17 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 17 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों का दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपके संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही हैं, आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आज अगर आप पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होने के प्रबल योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। मानसिक चिंता खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यवसाय में जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को किसी के साथ शेयर ना करें अन्यथा वह उसका फायदा उठा सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। घर-परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस प्राप्त होगा। कामकाज में मन मुताबिक परिणाम हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। मन की शांति बनी रहेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शाम के समय कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंताओं से छुटकारा प्राप्त होगा, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपनी मेहनत के दम पर सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। निवेश करने के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है लेकिन उससे पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यह आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। सेहत से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कामों से काफी हद तक संतुष्ट रहेंगे। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। आप अपनी मेहनत से अटके कामों को पूरा करेंगे। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में दिन व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि की महिलाओं का समय ज्यादातर खरीदारी में व्यतीत होने वाला है। आप अपने काम को करने के लिए दूसरों पर ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आपको अपने सभी कार्य स्वयं पूरे करने होंगे। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। विदेश से कोई लाभदायक सूचना मिलने की संभावना है। आज किसी महत्वपूर्ण काम में आपका अनुमान लगाना सही साबित हो सकता है। कानूनी मामले से राहत मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस प्राप्त होगा। बुरी संगति से बच कर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय कटेगा। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके कामों की तारीफ होगी। जरूरी कार्य समय पर खत्म कर लेंगे। खर्चों में कमी आएगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भूमि भवन से संबंधित फैसले लेने में सक्षम रहेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलते हुए नजर आ रहे हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज वैवाहिक लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने की सोच रहे थे, उस काम में आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही हैं। आपके अपने प्रिय से नजदीकी बढ़ेगी। प्रेमियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा, आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। मन की शांति बनी रहेगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने हर काम में सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज बिजनेस करने वाले लोगों को कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का समय अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। आज आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button