दिलचस्प

मां के निधन से दुखी था बेटा, स्कूल पहुंचा तो साथियों ने जो किया उसने सबका दिल छू लिया

एक बच्चे को पूरी दुनिया में अपनी मां से सबसे ज्यादा प्यार होता है। मां के बिना वह जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकता है। ऐसे में जब उसकी मां का समय से पहले निधन हो जाता है तो वह पूरी तरह टूट जाता है। उसे समझ नहीं आता कि क्या करे। उसके अगले कुछ दिन काफी डिप्रेशन में निकलते हैं। ऐसे में उसे तब सबसे अधिक जरूरत लोगों के साथ और लगाव की होती है। कोई उसे एहसास करा दे कि वह अकेला नहीं है। हम तुम्हारे साथ हैं। तुम्हारे दुख में शामिल है। तो वह शख्स कुछ राहत महसूस कर सकता है।

मां का हुआ निधन, साथी क्लासमेट्स ने ऐसे दिया सहारा

अब ऐसा ही कुछ एक स्कूल में हुआ। यहां एक बच्चे की मां का अचानक निधन हो गया था। इसके बाद जब वह स्कूल पहुंचा तो उसके साथी क्लासमेट्स ने जो किया उसने सभी का दिल जीत लिया। क्लास के हर बच्चे ने उस छात्र को रोने को अपना कंधा दिया। उसे प्यार से गले लगाया। उसके दुख में खुद भी दुखी हुए। कुछ छात्र तो फूट-फूटकर रोते हुए भी नजर आए।

अपने साथी छात्रों की यह नेकदिली देख छात्र भी भावुक हो गया। यह पूरा नजारा सीधा दिल में उतर जाता है। यह देख अच्छा लगता है कि क्लास के बच्चों को अपने साथी दोस्त की इतनी फिक्र है। उनके सपोर्ट के बाद वह खुद को अकेला महसूस नहीं करेगा। हां मां की कमी बेशक कोई भी पूरी नहीं कर सकता है। लेकिन मां के जाने के बाद यदि आपका कोई ख्याल रखने वाला मिल जाए तो दिल को एक थोड़ी सी राहत तो जरूर मिलती है।

लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर गुडन्यूज मॉवमेंट नाम के एक पेज ने साझा किया है। वीडियो को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। इस पर लोगों के दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘इंसानियत आज भी जिंदा है। यह देख अच्छा लगा।’ फिर दूसरे ने बोला ‘किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा। लेकिन अपने प्यार और गले लगाने से ही सबकुछ समझा दिया। आप भी सभी को गले लगाएं। उनेक दुख में उनका साथ दें।’

यहां देखें वीडियो-


उम्मीद है कि आपको यह वीडियो पसंद आया होगा। इससे आप भी प्रेरणा लें और किसी के दुख में इसी तरह उसका साथ दें। यदि सभी लोग ऐसे मदद का भाव रखेंगे तो ये दुनिया स्वर्ग बन जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button