बॉलीवुड

विवादों में घिरी स्वरा भास्कर की शादी, फहद संग निकाह को मौलाना ने बताया नाजायज़

अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। बता दें, स्वरा भास्कर ने सीक्रेट तरीके से सपा के महाराष्ट्र यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष फहद अहमद से शादी रचाई है। दोनों की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस सकते में आ गए। इसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई दी, लेकिन अब स्वरा भास्कर की शादी पर सवाल खड़े हो रहे हैं और बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी ने इस शादी को नाजायज बताया है।

swara bhaskar

16 फरवरी को हुआ शादी का खुलासा
सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद और स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की। लेकिन इन दोनों ने 16 फरवरी को अपनी शादी का ऐलान किया जिसके बाद हर कोई दंग रह गया। दोनों ने निकाह किया है, ऐसे में कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

swara bhaskar

अब बरेली दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन ने आपत्ति उठाते हुए कहा कि, “शरीयत इस्लामिया का सीधा-सीधा नजरिया है और हुकुम है कि अगर लड़की गैर मुस्लिम है और उसने इस्लाम मजहब कबूल नहीं किया और लड़का यदि मुसलमान है और लड़की उससे शादी करना चाहती है तो यह कुरान और हदीस की रोशनी में जायज नहीं है।”

swara bhaskar

उन्होंने आगे कहा कि, “जरूरी यह है कि लड़की हो या लड़का, पहले वह इस्लाम मजहब कबूल करे। इस्लाम कबूल करने के बाद लड़के से निकाह होगा तो वह निकाह जायज माना जाएगा, वरना वह निकाह जायज नहीं माना जाएगा।”

bareilly

कुछ दिन पहले स्वरा ने फहद को कहा था ‘भाई..’
शादी की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि स्वरा भास्कर ने कुछ दिन पहले ही फहद को ‘भैया’ कहकर संबोधित किया था। इससे जुड़ा ट्वीट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद यूजर्स लगातार स्वरा भास्कर को ट्रोल करते रहे। हालांकि अभी तक स्वरा भास्कर की तरफ से शादी पर कोई बयान नहीं आया है।

swara bhaskar

रिपोर्ट की मानें तो स्वरा भास्कर और अहमद की मुलाकात साल 2019 में हुई थी। इसके बाद इन दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये एक दूसरे को डेट करने लगे। अब शादी की तस्वीरें शेयर कर हर किसी को सरप्राइज कर दिया।

swara bhaskar

बता दें, फहाद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की जबकि उन्होंने एमफिल टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस और पीएचडी भी की है। इतना ही नहीं बल्कि फहाद समाजवादी पार्टी के सबसे अधिक पढ़े लिखे नेता में से एक है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button