राशिफल

आज मासिक शिवरात्रि पर बना वृद्धि योग, इन राशियों की मनोकामना होगी पूरी, जीवन होगा सुखी

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर देखने को मिलता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि ग्रह-नक्षत्रों की लगातार चाल बदलती है तो उसकी वजह से कई शुभ और अशुभ योग बनते जिसका सभी राशि के लोगों के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, उसको रोक पाना संभव नहीं है।

आपको बता दें कि आज मासिक शिवरात्रि का व्रत है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज वृद्धि योग बन रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को वृद्धि योग का शुभ फल मिलेगा तो किनको अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं किन राशि वालों को मासिक शिवरात्रि पर बन रहे वृद्धि योग का मिलेगा शुभ फल

वृषभ राशि वाले लोगों को शुभ योग का बहुत ही शानदार फल मिलेगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को वृद्धि योग का बढ़िया फल मिलेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने किसी बचपन के मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। वृद्धि योग की वजह से तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। आत्मविश्वास बेहद शानदार नजर आ रहा है। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। खास लोगों से कोई बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। धन से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। करियर से संबंधित कुछ नया मौका प्राप्त होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय खुशी से भरपूर रहेगा। वृद्धि योग की वजह से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। धार्मिक कामों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बिजनेस से जुड़ी हुई कोई लाभदायक यात्रा कर सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों का समय उत्तम नजर आ रहा है। रुके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपका मन कामकाज में लगेगा। कार्य क्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से सकारात्मक फेरबदल देखने को मिलेंगे। आप अपनी काबिलियत के दम पर सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल उत्तम रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। ख़ास लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा अधिक रहेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने की संभावना है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों पर इसका असर

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी बड़े मामले में निर्णय लेना पड़ सकता है, कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे मत लीजिए। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी रहेगी। जरूरी कामों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। खान-पान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रुकावटें आ सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपके सोचे हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। दोस्तों के साथ खास मामले पर बातचीत हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें। आमदनी से अधिक खर्च में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आप किसी भी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचें। कुछ काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। बच्चों के साथ कुछ पल व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप अपनी उर्जा अच्छे कामों में लगाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार थोड़ा अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। निवेश संबंधित कामों से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button