राशिफल

ग्रहण-नक्षत्रों की चाल से बनेगा वृद्धि योग, जानिए किन राशियों की चमकेगी तकदीर और कौन होगा निराश

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से आकाश मंडल में कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर वृद्धि योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर वृद्धि योग की वजह से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा और किनको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं वृद्धि योग बनने से किन राशियों की चमकेगी तकदीर

मिथुन राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। वृद्धि योग बनने से आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारियों के साथ खास मामलों में बातचीत हो सकती है। सभी अधिकारी आपकी बातों से सहमत होंगे। कामकाज के सिलसिले में आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर नजर आ रहा है।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर वृद्धि योग का प्रभाव अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की हासिल होगी। आपकी तकदीर पूरा साथ देने वाली है। भगवान के दर्शन करने के लिए किसी मंदिर में जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के किसी भी मामले में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशी मिलेगी। आप अपने अधूरे सपनों को पूरा करने में सफल रहेंगे। बिजनेस पार्टनर की मदद से आपका मुनाफा बढ़ सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। वृद्धि योग की वजह से आमदनी में इजाफा होने के आसार बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को वृद्धि योग का अच्छा फायदा मिलेगा। आपको किसी पुरानी पहचान का लाभ मिल सकता है। रुके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। बड़े भाई बहनों की मदद से आपको कई तरह से फायदा मिलने वाला है। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहने वाले हैं।

मकर राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। रिश्तो में मजबूती आएगी। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पुराने बनाए गए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। बेरोजगार लोगों को मनपसंद नौकरी मिल सकती है। संतान की तरफ से खुशी प्राप्त होगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। तरक्की के कुछ सुनहरे मौके हाथ लग सकते हैं। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल रही है। आप अपने जरूरी कामों को लेकर काफी भागदौड़ करेंगे। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। शरीर में थोड़ी आलस महसूस हो सकती है, जिसकी वजह से आपके बहुत से कार्य अधूरे रह सकते हैं। खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिला-जुला रहने वाला है। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। बिजनेस से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। कार्यस्थल में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बाद सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। खास लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। ऑफिस में आप पार्टी का आनंद उठा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि वाले लोग अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। पैसे से जुड़े हुए कुछ कार्य रुक सकते हैं, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि वाले लोगों को अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आपको सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। शरीर में थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button