बॉलीवुड

दूसरी बार दुल्हन बनने जा रही हैं कनिका कपूर, सामने आई हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें

‘बेबी डॉल’ जैसे गानों के लिए मशहूर सिंगर कनिका कपूर इन दिनों लगातार चर्चा में है। रिपोर्ट की मानें तो कनिका कपूर दूसरी शादी रचाने जा रही है। वहीं शादी से जुड़े फंक्शन शुरू हो चुके हैं और हाल ही में हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें, कनिका कपूर अपने बॉयफ्रेंड के साथ 20 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। आइए देखते हैं कनिका कपूर के हल्दी से लेकर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें..

kanika kapoor

सिंगर ने शेयर की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें

बता दें, हाल ही में कनिका कपूर ने मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा कि, ‘आई लव यू..’ ऐसे में फैंस ने भी कनिका कपूर की मेहंदी की तस्वीरें देखी तो कमेंट किए गए और कई लोगों ने कनिका कपूर को शादी की बधाई दी। इसके अलावा हल्दी और मेहंदी की तस्वीरों में कनिका कपूर खुश नजर आ रही है।

मेहंदी और हल्दी के लुक में खूबसूरत लगी कनिका

जहां कनिका कपूर ने मेहंदी सेरेमनी में थीम मैच करते हुए लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ है। वहीं उनके मंगेतर ने भी इस दौरान क्रीम कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ है।

kanika kapoor

उन्होंने इस खूबसूरत लहंगे के साथ चौकर नेकपीस, फ्लावर ज्वेलरी, चूड़ियों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। तस्वीरों में कनिका कपूर डांस करती हुई भी नजर आ रही है। वहीं हल्दी लुक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

kanika kapoor

कौन है कनिका कपूर के होने वाले पति?

रिपोर्ट की मानें तो कनिका कपूर के होने वाले दूसरे पति का नाम गौतम है जो एक एनआरआई बिजनेसमैन है। कहा जा रहा है कि गौतम लंदन के रहने वाले हैं। ऐसे में कनिका कपूर और उनकी शादी के सारे फंक्शन लंदन में ही होंगे।

kanika kapoor

कनिका कपूर और गौतम करीब 1 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले दिनों से दोनों अपनी शादी की प्लानिंग भी कर रहे थे। हालांकि जब कनिका कपूर से अपनी दूसरी शादी पर बात की गई थी, तो वह इस पर ‘नो कमेंट प्लीज’ कह कर आगे बढ़ गई थी।

कनिका की ये दूसरी शादी

kanika kapoor

बता दें, कनिका कपूर ने महज 18 साल की उम्र में ही एनआरआई राज चंदोक के साथ शादी रचा ली थी। शादी के बाद कनिका कपूर तीन बच्चों की मां बनी जिनका नाम अयाना, समारा और युवराज हैं। लेकिन शादी के 15 साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया। बता दें, कनिका कपूर और उनके पति को तलाक लिए करीब 9 साल का समय हो गया है। ऐसे में अब कनिका एक बार फिर अपना घर बसाने जा रही है और वह अपनी दूसरी शादी से बेहद खुश है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button