बॉलीवुड

नीना गुप्ता से लेकर आलिया भट्ट तक, इलियाना से पहले बिना शादी के प्रेग्नेंट हुई ये 5 एक्ट्रेस

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की जिसके बात हर तरफ हलचल पैदा हो गई। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि इलियाना डिक्रूज ने अभी तक शादी नहीं की है और ऐसे में उन्होंने प्रेगनेंसी की घोषणा कर दी जिससे हर कोई हैरान रह गया। कई लोगों ने उनसे बच्चे के पिता का नाम पूछा तो किसी ने उनसे शादी के बारे में सवाल किया।

iliana

हालांकि अभी तक इलियाना की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में लगातार वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ रही है। हालाँकि इलियाना कोई पहली एक्ट्रेस नहीं है जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुई हो। इससे पहले भी इंडस्ट्री में ऐसी कई अदाकारा है जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। तो आइए जानते हैं कौन सी है यह अभिनेत्रियां ?

नीना गुप्ता

neena gupta

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता का। बता दे नीना गुप्ता ने एक समय पर मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को डेट किया था और इसी दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि, नीना जिस से प्यार करती थी यानी कि विवियन रिचर्ड्स ने उनसे शादी करने के लिए इंकार कर दिया था। इसके बावजूद नीना ने अपनी बेटी को जन्म दिया और वह खुशहाल जीवन जी रही।

श्रीदेवी

sridevi

बॉलीवुड की पॉपुलर अदाकारा श्रीदेवी भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। रिपोर्ट की मानें तो जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी रचाई तब वह 7 महीने की प्रेग्नेंट थी जिसके बाद उनके घर बेटी जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ जो वर्तमान में पॉपुलर एक्ट्रेस है।

कल्की कोचलीन

sridevi

पॉपुलर एक्ट्रेस कल्की कोचलीन भी बिना शादी के मां बन गई है। जी हां.. वर्तमान में कल्की कोचलीन गाय हर्शबर्ग नाम के एक शख्स को डेट कर रही है और डेटिंग के दौरान यह प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। बता दे अभी तक कल्कि की शादी नहीं हुई है। इससे पहले उन्होंने अनुराग कश्यप से शादी की थी। हालाँकि कुछ दिन बाद ही उनकी ये शादी टूट गई थी।

आलिया भट्ट

sridevi

इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी शादी के महीने बाद ही प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट कर दी थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। वहीं 6 नवंबर को उन्होंने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया।

नेहा धूपिया

neha dhupia

इस लिस्ट में पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है। बता दे नेहा धूपिया ने साल 2018 में अचानक शादी कर ली थी जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में रही थी। इसी बीच वह मां बन गई। ऐसे में यह दावा किया जाता है कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में शादी रचा ली पड़ी।

दीया मिर्जा

dia mirza

पॉपुलर एक्ट्रेस दिया मिर्जा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। दरअसल शादी के कुछ दिन बाद ही दिया मिर्जा मां बन गई थी। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन वैभव रैखि के साथ शादी रचाई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button