बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने आख़िर क्यों कहा कि चुनाव नहीं लड़ने जा रही हूँ जो हर बात पर सफ़ाई दूँ

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय मीडिया की सूर्खियों में छायी हुई हैं। जब से एक विदेशी मीडिया ने उनके और निक जोनास के रिश्तों का ख़ुलासा करते हुए बताया कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने 36वें जन्मदिन पर निक से लंदन में सगाई कर ली है, तब से प्रियंका इस सवाल से हर जगह बचती ही रही हैं। आख़िरकार प्रियंका लोगों के सवालों का जवाब देते-देते थक गयी तो उन्होंने कह ही दिया कि उनका निजी जीवन सार्वजनिक उपभोग की चीज़ नहीं है। प्रियंका की इस बात का मतलब ज़्यादातर लोग समझ नहीं पाए।

प्रियंका चोपड़ा सोमवार को दिल्ली के एक इंवेंट में पहुँची थी। एयरपोर्ट पर उतरकर जैसे ही उन्होंने पैपराजी को देखा अपने हाथ की अँगूठी निकालकर अपने जेब में रख ली और इवेंट के दौरान दूसरी अँगूठी पहने हुए दिखाई दी थीं। प्रियंका ने निक और अपने रिश्ते को लेकर कहा कि वह अपने सम्बन्धों को लेकर किसी को सफ़ाई देने की ज़रूरत नहीं समझती हैं। दिल्ली के इवेंट में ही प्रियंका ने कहा कि उनका निजी जीवन सार्वजनिक उपभोग की चीज़ नहीं है।

प्रियंका ने आगे कहा कि मेरे जीवन का 90 प्रतिशत हिस्सा सार्वजनिक उपभोग के लिए है लेकिन केवल 10 प्रतिशत मेरा अपना है। में एक लड़की हूँ और इन बातों का मुझ तक ही रहने का अधिकार है। प्रियंका ने आगे कहा कि मेरा परिवार, दोस्ती सम्बंध ऐसी चीज़ें हैं, जिसका बचाव करना या सफ़ाई देने की में ज़रूरत नहीं समझती हूँ। प्रियंका ने यहाँ तक भी कह दिया कि में कोई चुनाव नहीं लड़ रही हूँ, कि इसपर में सफ़ाई देती फिरूँ।

आपको बता दें प्रियंका फ़िक्की लेडीज़ ऑर्गनाइज़ेशन और येस बैंक की तरफ़ से आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली गयी हुई थी। इसी दौरान प्रियंका ने ये सब बातें कही। प्रियंका ने इसी इंवेंट के दौरान कहा कि वह जीवन में सबसे ज़्यादा असफलता से डरती हैं। प्रियंका ने कहा कि उनके जीवन का सबसे बड़ा डर असफलता है। मुझे असफलता से नफ़रत है। में जब असफल होती हूँ तो बहुत ज़्यादा परेशान हो जाती हूँ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें निक और प्रियंका की पहली बार मुलाक़ात एक कॉमन दोस्त के ज़रिए अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के दौरान हुई थी तब से दोनो के बीच नज़दीकियाँ बढ़ने लगी थी। धीरे-धीरे दोनो में प्यार हुआ और बात एंगेजमेंट तक पहुँच गयी। जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही निक के साथ शादी के पवित्र रिश्ते में भी बँधने वाली हैं। प्रियंका और निक के शादी की चर्चा तभी तेज़ हो गयी थी जब प्रियंका ने निक को अपनी माँ मधु चोपड़ा से मुंबई में मिलवाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button