अन्य

बजरंगबली इन 2 राशि वालों को दु:खों से दिलाएंगे छुटकारा, मिलेंगी अपार खुशियां, होगा आर्थिक लाभ

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक न होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना इस संसार में हर मनुष्य को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर बजरंगबली की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के दु:खों से छुटकारा मिल सकता है। इन राशि वालों को आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर बजरंगबली की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। व्यापार में लाभदायक समझौते होने के योग नजर आ रहे हैं। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर बजरंगबली की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके जीवन में चल रहे दु:ख दूर होंगे। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। किसी पुरानी निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। कोई नई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। भाग्य प्रबल रहेगा। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। कामकाज के प्रति धैर्य बनाए रखना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। धर्म-कर्म के कामों में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, जिसके कारण आप काफी परेशान नजर आ रहे हैं। गलत तरीके से धन कमाने की कोशिश मत कीजिए अन्यथा बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो पहले सोच-विचार जरूर करें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मिथुन राशि वाले लोग पारिवारिक जीवन को लेकर कुछ परेशान नजर आ रहे हैं। परिवार में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए ताकि आगे चलकर आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में सुख और दुख दोनों बराबर रहेंगे। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करने वाले हैं। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है, साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, जिससे आपका मन शांत होगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की मदद मिल सकती है। काफी लंबे समय से चल रहा तनाव कम होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अचानक किसी जरूरी काम को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आप धैर्य बनाए रखें। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। जीवनसाथी से सरप्राइस मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कुछ विषयों में कठिनाई हो सकती है। आपका मन भी पढ़ाई में नहीं लगेगा। पड़ोसियों से किसी भी मुद्दे को लेकर विवाद करने से बचना होगा। सगे-संबंधियों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत कमजोर हो सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे।

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इसलिए आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा पैसा फंस सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी ना करें। लगन, धैर्य और मेहनत से आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने व्यवसाय के कामों पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button