राशिफल

राशिफल 10 जून: आज इन 3 राशि वालों पर प्रसन्न हुईं मां लक्ष्मी, दूर हो सकती है पैसों की तंगी

आज आप शुक्रवार 10 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 10 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपने सोचे हुए कामों को मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आप भविष्य के लिए धन का संचय करने में सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अगर कोई झगड़ा चल रहा है, तो वह खत्म हो जाएगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आप व्यस्त हो जाएंगे। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी परेशान होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। भूमि भवन के लिए समय आपका बेहतर नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत शानदार रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। घर परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी कोई बड़ी समस्या खत्म हो सकती है, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। संतान को रोजगार के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। कामकाज में की गई कोशिशों का उचित फल मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपका अटका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि वह आपके कार्य बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। काम के सिलसिले में कुछ नई योजना बनाएंगे, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आज अपनी व्यक्तिगत साज-सज्जा पर ध्यान दें। पैसों को लेकर स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आमदनी के साधन बढ़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अचानक से आपको जरूरी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। घर परिवार के परेशानियों का समाधान होगा। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सतर्क रहें। आप अपनी चतुराई से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। परिवारवालों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। व्यापार में मन मुताबिक मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। जीवन साथी से आप अपने दिल की बात शेयर करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आज अविवाहित लोगों को विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामले में फायदा मिलेगा। अगर कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। बड़ी बहन की तरफ से आज आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी नजर आ रही है। विदेश में काम करने वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनको आप बेहतर तरीके से निभाएंगे। जरूरी कार्यों की योजनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है अन्यथा कोई जरूरी काम विलंब हो सकता है। आईटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए लोगों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होने की उम्मीद नजर आ रही है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button