राशिफल

राशिफल 8 जुलाई: आज मां लक्ष्मी की कृपा से 2 राशियों को होगा धन लाभ, वहीं इनके बनेंगे बिगड़े काम

आज आप शुक्रवार 8 July 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 8 जुलाई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में पैसा लग सकता है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जरूरी कामों की योजनाओं में आप कामयाबी हासिल करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने लक्ष्य को मेहनत और लगन से प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ी टेंशन हो सकती है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप काम के सिलसिले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कारोबार में नए लोगों का साथ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्तों की मदद मिलेगी। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी की तबीयत अच्छी रहेगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच के चलते लगातार सफलता हासिल करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपनी चतुराई के बल पर अटके हुए कामों को पूरा करेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अचानक किसी रिश्तेदार के शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कामों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। दांपत्य जीवन से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म हो सकती हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने भविष्य के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। मनचाहा रोजगार मिलने के योग बने हुए हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। किस्मत और समय आपके पक्ष में रहने वाला है, जिसके चलते आप अपने क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दोस्तों और पार्टनर्स के सहयोग से आपके कुछ अधूरे काम पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कार्य क्षेत्र में आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। आत्मविश्वास के बल पर आप हर कठिनाई का सामना करने में सक्षम रहेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आपको अपने कामकाज की योजनाओं से बेहतर फायदा प्राप्त होगा। अधिक मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। घर में मेहमानों का आगमन होने से परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मानसिक चिंता खत्म होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। शरीर में थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है परंतु आप बहुत ही जल्द रिलैक्स महसूस करेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपके बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। दोपहर के बाद स्वभाव में तेजी आएगी। कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा लेकिन इसके बावजूद भी अधिक पाने की लालसा आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको धैर्य से काम लेना होगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। किसी पुराने निवेश का फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। परिवार में सब के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको नए स्रोतों से अचानक धन लाभ हो सकता है। आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। आपका कोई अधूरा सपना साकार हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज जरुरी कामकाज पूरे करने में अधिक समय लग सकता है। आपको अपने जरूरी कामों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब होने की आशंका नजर आ रही है। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। अगर आप पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे हो जाएंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button