बॉलीवुड

मीडिया पर भड़की बोलीं करीना ’24 घंटे कमरे में बंद नहीं रख सकती हूं उसे, बख्श दो’

बॉलीवुड की बेबो को अब एक बात का डर सताने लगा है। जी हां, ये डर एक मां का है, जो अपने बच्चे को लेकर रहता है। अब करीना बेबो की तरह नहीं, बल्कि एक मां की तरह नजर आने लगी है। इस दौरान करीना मीडिया पर भड़कती हुई नजर आई। करीना कपूर को अब मीडिया से परेशानी हो गई है। लेकिन ये परेशानी खुद के लिए नहीं है, बल्कि अपने बेटे तैमूर को लेकर है। तैमूर की  तस्वीर आजकल खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो करीना को पसंद नहीं है। चलिए जानते हैं कि आखिर करीना ने क्या कुछ कहा?

करीना के बेटे तैमूर की  तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलती है, जिसको लेकर करीना ने मीडिया  को उनके बेटे को बख्श देने की सलाह दी है। दरअसल, मीडिया में तैमूर की हर हरकत को कैद किया जाता है, जोकि तैमूर के फ्यूचर के लिए अच्छा नहीं है। तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखना चाहती है करीना, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है, जिसकी वजह अब उन्होंने साफ कह दिया।

मीडिया तैमूर की ऐसी निगरानी करता है, जैसे सुनार अपने दुकान की। तैमूर ने आज क्या पहना, किसके साथ है, क्या मस्ती की वगैरा वगैरा मीडिया की सुर्खियां बनती है। करीना कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब मीडिया को तैमूर को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि मुझे लगता है कि अब हद हो गई। करीना की बातों से उनका गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था। करीना ने कहा कि हर चीज की हद होती है, लेकिन बार बार एक ही चीज हो तो बर्दाश्त नहीं होता है।

तैमूर को मिल रही कवरेज को लेकर करीना ने कहा कि अब तैमूर को छोड़ दो। क्योंकि अब ऐसा तो नहीं है कि मैं कहीं तैमूर को लेकर नहीं जाऊ, उसे दिन भर कमरे में बंद भी तो नही रख सकती है, उसकी लाइफ उसकी ही रहने दो। करीना ने आगे कहा कि फोटोग्राफर्स हर दिन तैमूर का पीछा करना छोड़ दें। करीना ने कहा कि ऐसी चीजें डर पैदा कर देती है, एक बैचेनी रहती है, ऐसे में अब इन सबसे लड़ना होगा, रोजाना एक चीज अच्छी नहीं होती है।

बताते चलें कि करीना से जब पूछा गया कि वह इस तरह के हालात को किस तरह से हैंडल करती हैं तो उन्होंने कहा कि मैं क्या कर सकती हूं? उसे 24 घंटे घर के भीतर तो नहीं रखा जा सकता ना, लेकिन हां, हालात बदल रहे हैं, जिसके लिए मैं कोशिश कर रही हूं। याद दिला दें कि करीना वीरे दी वेडिंग में नजर आने वाली है। इनकी ये फिल्म एक जून को रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button