राशिफल

राशिफल 22 मई: सूर्य देव की कृपा से इन 7 राशियों का खुशहाल बीतेगा दिन, धन प्राप्ति के बने योग

आज आप रविवार 22 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 22 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति के साथ मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा लेकिन आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप बहुत ही जल्द अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके जीवन की बहुत सी कठिनाइयां अपने आप खत्म हो सकती हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय लेना ठीक नहीं है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। घरेलू जरूरतों के पीछे धन खर्च करना पड़ सकता है। कारोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिसके चलते आप बहुत सी कठिनाइयों का सामना करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान पक्ष की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। तरक्की के नए अवसर हासिल होंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। अगर आप कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास आपको लाभ दे सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे भर की खुशियां बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलता हुआ नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के लाभ में बढ़ोतरी होगी। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। व्यापार में आज आपको अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के भविष्य से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होने वाली है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सावधान रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी मौसमी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का सहयोग मिलने से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगारी दूर करने का प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में बरकत होगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप विदेश में व्यापार करते हैं, तो आज का दिन फायदेमंद साबित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपके दिमाग में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर पुनः सोच विचार करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की जरुरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button