राशिफल

राशिफल 23 जून: आज इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा प्रबल, कार्यों में मिलेंगे बेहतर नतीजे

आज आप गुरुवार 23 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 23 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बच्चे अपने माता-पिता से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट प्राप्त होगा। मन की शांति बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप ऑफिस के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। वर्तमान में अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आर्थिक दृष्टि से आपका समय काफी मजबूत नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ उत्तम अवसर प्राप्त हो सकता है, जिनका वह भविष्य में भरपूर लाभ उठा पाएंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। आप अपनी मेहनत से लगातार आगे बढ़ेंगे और कामकाज में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण सुखद रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में आज आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिनपर ध्यान देना होगा। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाहे जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आप सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने जरूरी काम पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा खानपान में भी सुधार करने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। आप माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिल सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम से संबंधित योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। लेकिन ऐसे में आपको निराशाजनक विचारों से बचना होगा अन्यथा समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। माताजी की सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपनी मेहनत और लगन से जीवन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते चले जाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। अचानक किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों को नौकरी के अच्छे अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। नौकरी के क्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नहीं नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त होगा। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोग मन मुताबिक फायदा कमाने में सफल रहेंगे। करियर में शानदार मौके मिल सकते हैं। जो लोग घर से दूर नौकरी कर रहे हैं, उनको अपने घर की याद सता सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। कम मेहनत में अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते प्राप्त होंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की पूरी उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आयात निर्यात का व्यापार करने वाले लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ में मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए नए नए प्रस्ताव आएंगे, जो पहले कभी नहीं आए थे। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने साथियों को उनकी पसंद का कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं इससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन नरम-गरम नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने कोई भी कार्य अधूरे नहीं छोड़ने चाहिए। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। कार्यक्षमता बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button