राशिफल

राशिफल 1 जुलाई: आज इन 3 राशियों का बेहतरीन रहेगा दिन, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा खूब पैसा

आज आप शुक्रवार 1 July 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 1 जुलाई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज किस्मत के सहारे सभी अटके हुए काम पूरे होते चले जाएंगे। आपको अपनी भाग दौड़ का अच्छा नतीजा प्राप्त होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आज ख़ास लोगों से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। भाइयों का सहयोग मिलता रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामले में फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। सेहत पहले से बढ़िया रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है। पारिवारिक कामों में आप ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। किसी पुरानी बीमारी के चलते आप परेशान हो सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज आपको किसी खास व्यक्ति से कोई प्रेरणा मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। दोस्त बिजनेस के लिए आपको कुछ नए आईडिया दे सकता है। अगर भूमि से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। संतान से सुख मिलने की संभावना बनी हुई है। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई पुराना वाद विवाद खत्म हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। कपड़ा व्यापारियों के मुनाफा में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। मन की शांति बनी रहेगी। किसी नई संपत्ति की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पुरानी योजनाओं में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। किसी जरूरी काम में अपनों की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बनी हुई है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपके रिश्ते धीरे-धीरे मजबूत बनेंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने परिवारवालों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कुछ पुरानी बातें आपके मन को खुशी देंगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। दफ्तर में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन चिंतित रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपकी इच्छाशक्ति को प्रोत्साहन मिल सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कोई भी बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो जल्दीबाजी ना दिखाएं अन्यथा आपको उससे नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा। आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आपको अपने काम में मन मुताबिक फायदा प्राप्त होगा। पुत्र की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। घर में धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। पैतृक व्यापार में लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। घर का माहौल खुशहाल बनेगा। मानसिक चिंता कम हो सकती है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कानूनी मामलों में निर्णय अच्छा आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आपको मनचाही सफलता हाथ लगने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप खुद के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आप जोश में कोई भी कार्य ना करें अन्यथा बिगड़ सकता है। आपको अपनी मेहनत का फल बहुत ही जल्द तरक्की के रूप में प्राप्त होने की उम्मीद है। गरीबों में खाना बांटने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक नहीं है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा प्राप्त होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको लाभ जरूर मिलेगा। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कारोबार में निवेश करने के लिए समय अच्छा नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने घरेलू कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। व्यापार से जुड़े हुए लोग तेजी से प्रगति करने में कामयाबी हासिल करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज जरूरी फैसले लेने से बचना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button