राशिफल

राशिफल 25 मई: श्रीगणेश की कृपा से 4 राशियों के पूर्ण होंगे अधूरे काम, नौकरी की तलाश होगी खत्म

आज आप बुधवार 25 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 25 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। जो लोग विदेश में काम करना चाहते हैं, उनको अच्छे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। संतान की सफलता से आपका मन हर्षित होगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे अधिक फल की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। शेयर मार्केट व म्यूच्यूअल फंड से लाभ होने के योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले लोगों के रुके हुए कार्य बहुत ही जल्द पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। सोने-चांदी का कारोबार करने वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। सरकारी नियमों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा मुनाफा मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंधित मामले में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। खास लोगों से अचानक मुलाकात होगी, जो आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद भी लेनी पड़ सकती है। घर के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप जितने मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में कुछ नया बदलाव करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी ना करें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में कारगर साबित हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का समय बहुत उत्तम नजर आ रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी बनेगी। कामकाज में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। विरोधी पक्ष शांत रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप कुछ नया काम शुरू करने पर अधिक ध्यान देंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विदेश में काम करने वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आगे चलकर अच्छा फायदा देगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। आप अपने भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी कार्य में कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है, जिससे आपको अच्छा फायदा भी मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button