राशिफल

राशिफल 26 जून: आज 2 राशियों के किस्मत के सितारे दे रहे शुभ संकेत, राजयोग के आसार

आज आप रविवार 26 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 26 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आप अपनी कोशिशों से रुके हुए काम पूरे करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आपको जिस समय का इंतजार था, अब वह खत्म हो गया। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे, जिससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहतर रहने वाला है। साथी आपकी बातों से प्रभावित होगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहेगा। आपको कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। नए-नए कामों को करने की आपकी रूचि बढ़ सकती है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए हमें बहुत अच्छा नजर आ रहा है, इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना सुबह नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। पहले किए गए कामों का आज अच्छा परिणाम प्राप्त होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। इस राशि की महिलाएं घरेलू कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगी। सामाजिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अगर आप विदेश में जाकर व्यापार करना चाहते हैं, तो आपको सुनहरे मौके मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला भावनाओं में बहकर मत लीजिए अन्यथा परेशानी हो सकती है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आप विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ पहले से बेहतर रहेगा। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की पढ़ाई में आ रही धन संबंधित समस्या आज सुधर सकती है। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर आ गए विवाद चल रहा था, तो वह खत्म हो जाएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आप नई नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अगर आप आज कोई भी निवेश करते हैं, तो इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन में कुछ बेहतर बदलाव देखने को मिलेंगे। धन कमाने के नए नए स्रोत सामने आ सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होने वाली, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जिस काम में कोशिश करेंगे, उसमें निश्चित रूप से आपको सफलता हासिल होगी। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। जीवनसाथी का अच्छा स्वभाव आपके मन को खुश कर देगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों से अपने काम निकलवाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने सभी कार्य बेहतर तरीके से कर पाएंगे। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रेम जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, आज उनका समाधान हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग बेहद प्रभावित होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप फालतू के कामों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। काम के सिलसिले में किसी पर भी ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं है। आपको अपने सभी कार्य खुद पूरे करने होंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। शिक्षा में आ रही समस्याएं खत्म होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button