राशिफल

राशिफल 26 मई: श्री विष्णु कृपा से इन 6 राशियों को मिलेंगे धन के नए स्रोत, भाग्य देगा पूरा साथ

आज आप गुरुवार 26 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 26 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। शाम तक आपके व्यापार में जो भी बाधाएं आ रही हैं वह खत्म हो जाएंगी। इसके साथ ही लाभदायक समझौते हाथ लगने के योग बन रहे हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। ऑफिस का वातावरण सकारात्मक रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह किसी काम में कारगर साबित होगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके कामों की बड़े अधिकारी तारीफ करेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। काफी लंबे दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाएंगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन ना करें तो ही अच्छा रहेगा क्योंकि आपको धन हानि होने की आशंका है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कार्य क्षेत्र में लाभ मिलने के योग हैं। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार और संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। दोस्तों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए समय शुभ नजर आ रहा है। युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे मन हर्षित होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मेहनत से जीवन में सफलता हासिल करेंगे। अचानक धन लाभ होने के आसार हैं। धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जरूरी कामों पर ध्यान लगाना होगा अन्यथा कोई कार्य विलंब हो सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस कर सकते हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई होती हुई नजर आ रही है। दोस्तों के साथ शाम को कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आपको किसी काम में फायदा हो सकता है। आप अपने भविष्य के बारे में थोड़ा सोच-विचार करेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने के योग हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। योग्य जगह पर किया गया पूंजी निवेश आपको लाभ दे सकता है। व्यवसाय में प्रगति होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। धन पाने की इच्छा रहने पर आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार सकता है, जिससे आपका मन चिंतित रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद खास रखने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिनकी मदद से आपके जीवन में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। व्यापार में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार का माहौल सुख-शांति पूर्वक रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विरोधी पक्ष शांत रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन आज कुछ बढ़िया नजर आ रहा है। कारोबार में तेजी आएगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सफलता के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन-मुताबिक परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के आज रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की बहुत कम उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button