राशिफल

राशिफल 6 जुलाई: आज इन 4 राशि वालों पर श्री गणेशजी की बरसेगी कृपा, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

आज आप बुधवार 6 July 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 6 जुलाई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके चलते कामकाज में आपको बढ़िया नतीजे मिलेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कारोबार में दोस्तों की मदद मिल सकती है। छोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होने के योग हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। अगर आप व्यापार में योजनाओं के तहत काम करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। जरूरी कामों में पिताजी की मदद मिलेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चे पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में चल रही परेशानियों का हल निकालने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। करियर में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन कठिन नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। आप अपने किसी जरूरी काम में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। संतान के द्वारा किए गए कामों से आज आपका मन बहुत खुश होगा। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ख़ास लोगों से जान पहचान हो सकती है। आप अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। सकारात्मक सोच के साथ जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कपड़ा का व्यापार करने वाले लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज में कम मेहनत में अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। संपत्ति में निवेश बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन बहुत खुश रहने वाला है। कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बनकर आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। काफी लंबे समय पहले अगर आपने कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। जीवनसाथी का बदलता व्यवहार आपके मन को चिंतित करेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप शांत दिमाग से किसी भी मामले का समाधान निकालते हैं, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज माता से वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना नजर आ रही है। ऑफिस में लोगों से बातचीत करते समय आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। परिवार में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। आप घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। पिताजी के मार्गदर्शन में लिए गए फैसले सफल होंगे। आर्थिक उन्नति होगी। लेकिन किसी को आज धन उधार मत दीजिए। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको अपने किसी जरूरी काम में बड़ा फायदा होगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे। घर परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आप अपनी कोशिशों से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपका कोई अधूरा सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता हासिल होगी। आपके कार्य में तेजी आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बिजनेस की स्थिति ठीक नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आप अपने जरूरी कामों पर अधिक ध्यान दीजिए क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब होने की संभावना है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन करने की योजना बना सकते हैं। सत्संग से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी और व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button