राशिफल

राशिफल 7 जुलाई: आज इन 5 राशियों की मेहनत लाएगी रंग, वहीं इनके घर में आएगी खुशहाली

आज आप गुरुवार 7 July 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 7 जुलाई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत की चिंता दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना ही ठीक रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी चिंतित कर सकती हैं, आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए, जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। धन के मामले में आज का दिन सामान्य नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी पुराने काम का नतीजा मिल सकता है। आपके विनम्र स्वभाव की तारीफ होगी। कई लोग आपकी खासी तारीफ कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज घरेलू कामकाज में आप काफी व्यस्त रहेंगे। ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। जीवन में सफलता पाने के लिए आप लगातार प्रयास करते रहेंगे, जिसका आपको भविष्य में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्य में सम्मान प्राप्त होगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर की खुशियां और बढ़ेंगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने कामकाज में कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन स्थलों का आनंद ले सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आज आप कोई भी बड़ा फैसला बिना सोचे समझे मत लीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कुछ नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बनी हुई है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन बहुत खुश होगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छी कामयाबी पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे, आपकी मेहनत रंग लाएगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। महान लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मानसिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नई नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन का सुख मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इसका आगे चलकर अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पुराने किए गए कार्यों का आज अच्छा नतीजा मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को अपने तरीके से पूरा कर सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी किस्मत के सहारे बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। जो छात्र किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में रिश्तो में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाएं बना सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको कई लोगों के बारे में नई और रहस्यपूर्ण बातें पता चल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत खास नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी रहने वाला है। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आज जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्ट खत्म होंगे। जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में कोई नया निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। कारोबार ठीक चलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी का जीवन के हर उतार-चढ़ाव में पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button