राशिफल

राशिफल 7 मई: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए लाया है खुशियां, सोचे काम समय पर होंगे पूरे

आज आप शनिवार 7 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 7 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। कोई लाभदायक समझोता हाथ लग सकता है। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ख़ास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बनेगी। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत खास नजर आ रहा है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। अधूरे काम पूरे होंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से बड़ा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। कामकाज के सिलसिले में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। अचानक आमदनी के स्रोत प्राप्त होंगे। संतान की सफलता की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बेकार की बातों पर समय बर्बाद मत कीजिए। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवारवालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार करने वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। अचानक किसी बात को लेकर आपका मन बेचैन हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर फोकस करना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। तरक्की के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधा दूर होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है इसलिए आप कंट्रोल करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। बड़े भाइयों की मदद से अधूरे काम पुरे होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ कठिनाइयां लेकर आया है। नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त कार्य मिलने से कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है। अचानक कोई लाभदायक सूचना मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतरीन रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने दिल की बात एक-दूसरे से शेयर करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होने की उम्मीद है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कमाई के स्त्रोत बढ़ेंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आर्थिक दृष्टि से आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए-नए स्रोत हासिल होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। युवाओं को खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। संपत्ति से लाभ मिल सकता है। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बाहर के खानदान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। कारोबार में प्रगति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम के लिहाज से आज का दिन थोड़ा निराशाजनक दिखाई दे रहा है। पार्टनर से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। कुछ कामों में किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button