बॉलीवुड

200 करोड़ के इस राज महल में रहती है एकता कपूर, अंदर की तस्वीरें देख लगेगा जन्नत में आ गए

एकता कपूर (Ekta Kapoor) को हर कोई जानता है। उन्हें टीवी की दुनिया की रानी भी कहा जाता है। उन्हीं की बदौलत सास-बहू ड्रामा वाले टीवी सिरियल्स का एक नया दौर शुरू हुआ था। फिर वे फिल्में भी बनाने लग गई। वह बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। एकता बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जितेंद्र की बेटी हैं। वहीं उनके भाई तुषार कपूर भी एक अभिनेता हैं।

200 करोड़ के महल में रहती है एकता

एकता आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। आज वह न सिर्फ सक्सेसफुल हैं बल्कि काफी अमीर भी हैं। उनके पास लगभग 95 करोड़ की संपत्ति है। हालांकि उनका घर इससे दुगुनी कीमत का है। इस घर में वह पूरे परिवार के साथ रहती हैं। इसमें उनके माता-पिता जितेंद्र-शोभा कपूर, भाई तुषाई कपूर और उनका बेटा लक्ष्य और एकता कपूर का बेटा रवि शामिल है।

एकता कपूर के घर की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए है। यह घर किसी राज महल से कम नहीं है। इसके अंदर की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह एक लग्जरी हाउस है जिसमें हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। यह घर मुंबई के पॉश इलाके जुहू में है। उनके घर का फुल एड्रेस ‘प्लॉट नंबर 26, गुलमोहर क्रॉस रोड 5, JVPD स्कीम, जुहू, मुंबई है।

अंदर से दिखता है जन्नत सा नजारा

एकता कई बार अपने इस आलीशान घर कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं। इस घर का इंटीरियर आपको किसी राज महल जैसा लगता है। इसमें एकता ने घर की थीम सफेद रंग की रखी है। उनकी दीवारों से लेकर सोफ़े तक सफेद रंग के दिखाई देंगे। बता दें कि जितेंद्र को भी सफेद रंग से खास लगाव रहा है।

इस घर में आपको दीवार पर बड़ी-बड़ी पेंटिंग और परिवार के सदस्यों की तस्वीरें भी देखने को मिल जाएगी। यहां एक दीवार को खास रूप से परिवार के लिए बनाया गया है। यहां उनकी फैमिली की सभी तस्वीरें लगी दिखाई देती है। यहां की दीवारों पर खूबसूरत वॉलपेपर लगे हैं। वहीं घर में अधिकतर मारबल फ्लोरिंग की गई है।

एकता ने घर में ही अपने लिए एक छोटा सा ऑफिस भी बनाया हुआ है। जब वह अपने मेन ऑफिस नहीं जा पाती तो यहीं से काम करती है। कई बार एक्टर्स, डायरेक्टर्स और राइटर्स को भी यहीं बुलाकर मीटिंग करती हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि एकता का यह घर एक रॉयल महल की तरह है। यह कई लोगों का सपनों का घर जैसा हो सकता है।

वैसे आपको एकता कपूर का यह घर कैसा लगा?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button