राशिफल

राशिफल 16 सितंबर 2018 : ग्रहों के अनुकूल चाल से सुधरेगी इन 4 राशिवालों की किस्मत, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 16 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 16 September 2018 day.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आजीविका एवं सुख के साधन जुटा पाएंगे। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। जो विदेश जाने का विचार कर रहे है उनके विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है, लेकिन यदि आप स्वयं को शान्त रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं। जोखिम के कामों से बचकर रहें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। ऐसी जानकारी जाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद करेंगे। उधार पैसों के लेन-देन में परेशानी नहीं होगी। जो बात बिगड़ जाएगी पार्टनर उसे संभाल लेगा। आपके सामने कामकाज कुछ ज्यादा हो सकते हैं। आप व्यस्त रहेंगे और अपने काम समय पर पूरे कर लेंगे। इसमें किसी का कोई दोष नहीं होगा और थोड़े समय में सब ठीक भी हो जाएगा। पार्टनर और भाग्य दोनों का सहयोग मिलेगा। धैर्य रखें और संयम से रहें। समाज में छवि को लेकर चितित रहेंगे। राह में आ रही अड़चनें परेशान करेंगी। बाहरी दबाव में लिए फैसले जी का जंजाल बन सकते हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है। आज आप किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है। और वहां से आपको नही उपलब्धिया प्राप्त होंगी। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमोजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरतेंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी दिल खुश रहेगा। कोई बात आप को अंदर ही अंदर परेशान कर रही है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। व्यापार में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज आप बहुत प्रसन्न मूड में रहेंगे। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके आमदनी बढ़ने के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। आज आपके मित्र आपको शराब की आदत से छुटकारा दिला सकते हैं। धीरे-धीरे ही सही आप अपनी सभी आर्थिक जिम्मेंदारियों को जरूर पूरा करेंगे। समाज, परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। प्रवास में सावधानी रखना होगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं। क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त होगी। सोच-समझकर व्यय करें। आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े हों सकते है, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी गौर करें, इससे आपको दिली खुशी हासिल होगी। यात्रा संभव है। ऑफिस के सहकर्मी और बड़े अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट और खुश रहने के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू करने जा रहे हैं उसमें भी लाभ होने का अच्छा संयोग बनने वाला है। रुके हुए और सोचे हुए काम पूर्ण होने लगेंगे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। इस बीच आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है।आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायें। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं। आप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। वाणी पर संयम रखे। पारिवारिक मामलों में सचेत रहें। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे, शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। आज आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है कुछ गलत निर्णय नहीं ले पायेंगे। आज किसी काम के लिए योजना बना रहे हैं तो बेहद शुभ रहेगा। सामूहिक कार्यों मे सबकी सलाह से लिया फैसला लाभदायी रहेगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें। अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी खुशी मिलेगी। आप आज ऊर्जा से भरे हैं, आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। आर्थिक और व्यापारिक नियोजन करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप जो भी कार्य करने वाले है वो सरलता और सफल होंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button