राशिफल

राशिफल 8 मई: आज सूर्यदेव की कृपा से 4 राशियों को मिलेंगे लाभ के अवसर, सोचे काम होंगे पूरे

आज आप रविवार 8 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 8 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपके स्वभाव में गुस्सा अधिक नजर आ रहा है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। घर के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कामकाज में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा, जिसके चलते आप अपने कार्यों में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने वाला है। पूरे दिन किसी न किसी से छोटे मोटे विवाद होते रहेंगे, जिसके चलते मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप किसी भी प्रकार का निवेश करना चाहते हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखते होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। आप अपने व्यापार में लगातार सफलता हासिल करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लाया है। कामकाज में कम मेहनत से सफलता मिलेगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आपका कोई अधूरा काम है, तो वह आज पूरा हो जाएगा। पहले उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी। दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। फिजूलखर्ची बढ़ेगी। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पुराने किए गए निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए आज का दिन विशेष नजर आ रहा है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। शरीर में थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए आराम करना भी जरूरी है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप जीतनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार नतीजे हासिल होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन परिवार के साथ हंसी खुशी व्यतीत होने वाला है। आप कोई नया वाहन खरीदने का सोच विचार करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपके साहस में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। व्यापार में अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मानसिक और शारीरिक कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान निकाल सकते हैं। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य पर मामूली प्रभाव पड़ेगा इसलिए अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें। ख़ास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस प्राप्त होगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने खान-पान पर संयम रखना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपका ध्यान खेल-कूद में अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी महिला मित्र की तरफ से लाभ मिलने के योग हैं। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अचानक विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। कुछ लोगों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पिता की संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। किस्मत पूरा साथ देगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अचानक व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। मानसिक चिंता से छुटकारा प्राप्त होगा। जीवनसाथी का हर संभव सहयोग मिलेगा। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अचल संपत्ति से अप्रत्याशित लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा, क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button