बॉलीवुड

तो क्या बिगड़ गया ऐश्वर्या-अभिषेक का रिश्ता? सरेआम पति संग ऐश्वर्या ने कर दी ऐसी हरकत: Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन पावर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। इस जोड़ी ने सुनहरे पर्दे पर कई फिल्मों में काम किया तो असल जिंदगी में भी लोग इनके दीवाने हैं। आए दिन ऐश्वर्या और अभिषेक को एक दूजे के साथ स्पॉट किया जाता है और फैंस इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। लेकिन पिछले दिनों ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ एक ऐसी हरकत कर दी थी जिसे देखने के बाद लोगों ने इनकी रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। आइए जानते हैं वायरल वीडियो के बारे में….

abhishek

साल 2007 में हुई थी कपल की शादी
सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक ने शादी से पहले काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद 20 अप्रैल साल 2007 को यह शादी के बंधन में बंध गए। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों में से एक थी जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। इसके बाद साल 2011 में इनके घर बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ जो आए दिन चर्चा में रहती है।

aishwarya

aishwarya rai

वही सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और अभिषेक की तस्वीरें भी वायरल होती रहती है। बता दें, पिछली दीवाली पर ऐश्वर्या और अभिषेक डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंचे थे। इसी से जुड़े एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या पिंक कलर का सूट पहने हुए नजर आ रही है जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

जैसे ही ऐश्वर्या और अभिषेक की एंट्री करते हैं तो मीडिया वाले इन्हें तस्वीर के लिए रोकते हैं। लेकिन अचानक अभिषेक ऐश्वर्या से टकरा जाते हैं जिसके बाद ऐश्वर्या अभिषेक को ऐसी नजर से देखती है कि देखने वाले भी हैरान रह गए।

aishwarya

दरअसल, ऐश्वर्या की आंखों में गुस्सा साफ झलक रहा है। बता दे जैसे ही सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का यह वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, “साथ में दोनों खुश नहीं है, इन दोनों को अलग हो जाना चाहिए।” एक अन्य ने कहा कि, “हो जाता है ऐस, इतना क्यों गुस्सा कर रही हो।”


ऐश्वर्या-अभिषेक की अपकमिंग फ़िल्में
बात करें ऐश्वर्या और अभिषेक के काम के बारे में तो ऐश्वर्या को आखरी बार फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ में देखा गया था जिसे काफी पसंद किया गया। वहीं अभिषेक को आखिरी बार फिल्म ‘दसवीं’ में देखा गया था जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। अब वह जल्द ही फिल्म ‘गुलाब जामुन’ में नजर आएंगे। बात करें ऐश्वर्या की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो वह पोन्नियिन सेल्वन के दूसरे पार्ट में नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button