अध्यात्म

शनिवार को इस रंग के कपड़े पहन करें शनिदेव की पूजा, एक झटके में खत्म होंगे सारे दुख

शनिवार का दिन शनि देव (Shani Dev) का दिन होता है। इस दिन कुछ खास उपायों को कर शनिदेव को खुश किया जा सकता है। खासकर जिन लोगों से शनि रुष्ट हैं और जिनके जीवन में बहुत कष्ट हैं, उन्हें इन उपायों को जरूर करना चाहिए। इससे दुख और गरीबी आप से कोसों दूर रहेंगी।

काला रंग है शनिदेव का फेवरेट

शनिदेव को काला रंग अत्यधिक प्रिय है। इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। सूर्यदेव की बीवी छाया शनिदेव की मां थी। गर्भवती होने के लिए उन्होंने शिवजी की कठोर तपस्या की थी। ऐसे में वह गर्भावस्था के दौरान अपनी हेल्थ का ठीक से ध्यान नहीं रख पाई। इसकी वजह से शनिदेव बेहद कुपोषित और काले रंग के पैदा हुए। उनका काला रंग देख सूर्यदेव ने उन्हें पुत्र के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया। लेकिन फिर उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और शनिदेव को पुत्र के रूप में स्वीकार कर लिया।

शनिवार के दिन पहने काले कपड़े

जैसा कि हमने आपको बताया, शनिदेव को काला रंग बहुत प्रिय है। इसलिए यदि शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहने जाए तो वे जल्दी खुश होते हैं। यदि आप काले कपड़े नहीं पहनते तो जेब में काले रंग का रुमाल भी रख सकते हैं। मान्यता है कि शनिवार को काले वस्त्र धारण करने पर शनिदेव की कृपा बरसती है। सारे दुख दूर होते हैं। दिन अच्छा जाता है। इसलिए हमेशा शनिदेव की पूजा भी काले रंग के कपड़े पहन करनी चाहिए।

काले रंग की चीजों का दान

शनिवार के दिन यदि आप कुछ दान करते हैं तो उसका रंग भी काला होना चाहिए। जैसे काला तिल, काली उड़द, काले चना, काले कपड़े इत्यादि। वहीं इस दिन लोहे की चीजें व सरसों का तेल दान करना भी शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और घर में कभी बरकत नहीं जाती है।

इन चीजों का भी रखें ख्याल

1. जब भी शनिदेव की पूजा पाठ करें तो साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। शनिदेव को गंदगी पसंद नहीं है। उनके पूजा स्थल पर गंदगी होने से वे नाराज हो जाते हैं।

2. शनि देव की पूजा में तांबे से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। तांबा सूर्य की धातु है। इसका इस्तेमाल करने पर शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं।

3. शनि देव की पूजा में लाल रंग की कुछ भी चीज नहीं चढ़ानी चाहिए। लाल रंग को खुशी और उल्लास का प्रति कहा जाता है। वहीं शनिदेव तो क्रोध के प्रतीक हैं। ऐसे में उन्हें सिर्फ काले रंग की चीजें ही अर्पित करनी चाहिए।

4. शनिवार के दिन अपने पर्स में काले या नीले रंग का कपड़ा रखना चाहिए। इससे पैसों की आवक बनी रहती है। व्यर्थ धन खर्च भी नहीं होता है।

ये 2 राशियों पर मेहरबान रहते हैं शनिदेव

वैसे तो इन सभी नियमों का पालन करना सभी राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन मिथुन व वृश्चिक राशि के जातकों पर शनिदेव खास मेहरबान रहते हैं। इसलिए यदि वे इन नियमों का सख्ती से पालन करें तो उन्हें सुख, भाग्य और धन की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button