राशिफल

राशिफल 21 जून: आज 6 राशियों पर रहेगा बजरंगबली का आशीर्वाद, किस्मत के सहारे बनेंगे कई बड़े काम

आज आप मंगलवार 21 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 21 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। कामकाज की बाधाएं खत्म होंगी। किस्मत के सहारे कई बड़े काम बन सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के बेहतर नतीजे हासिल होंगे। कुछ अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिनका भविष्य में अच्छा फायदा प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश करेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई पुरानी बीमारी से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे उम्मीद से ज्यादा फल की प्राप्ति होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद समाप्त हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो वह अच्छा लाभ देगा। कारोबार में बरकत होगी। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए और बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की पढ़ाई की टेंशन कम होगी। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। काफी लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की आप सोच रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन निराशाजनक रहेगा। दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चे पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान होता हुआ नजर आ रहा है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज मीडिया से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, उन्हें कोई ब्रेकिंग न्यूज़ या बढ़िया स्टोरी आदि मिल सकती है। छोटे-मोटे कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा कमाने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में अपने दिमाग को शांत करके ही फैसला लीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह से किया गया काम फायदेमंद साबित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आप अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। इस राशि के लोगों को नौकरी से संबंधित मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए, जल्दीबाजी में कोई काम करना ठीक नहीं है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही मंदी थमेगी। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने की के अच्छे मौके मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पेंडिंग कामों को जल्द पूरा करने की योजना तैयार कीजिए, कामों को लटकाना ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस राशि के लोगों को विदेश में नौकरी मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें। कारोबारी बड़ा स्टॉक सोच समझकर और मार्केट की मांग को ध्यान में रखकर ही डंप करें अन्यथा पूंजी फंस सकती है। छात्रों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक परेशानियां खत्म होंगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे चहल-पहल बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी पुराने निवेश का फायदा हो सकता है। अनुभवी लोगों से संपर्क बनेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने कामों पर ध्यान लगाना होगा। कुछ लोग आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। जोखिम भरे कामों से फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में मन मुताबिक धन लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे कर लेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आपके दिमाग में किसी नए काम की योजना आ सकती है, जिसको करने से आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहेगा। महत्वपूर्ण कामों पर अधिक ध्यान लगाना होगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। कपड़ों का व्यापार करने वाले लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए आपको थोड़ा संभलकर चलना पड़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। बाहर के खानपान से भी बचकर रहना होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। अजनबी लोगों पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button