समाचार

Facebook पर किया था अनफ्रेंड, सिरफिरे युवक ने घर में घुस चाकू से मारा, माँ तक को नहीं छोड़ा

सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना उत्तर प्रदेश के मथुरा की रहने वाली एक लड़की को भारी पड़ गया। लड़की की फेसबुक पर एक लड़के से दोस्ती हुई थी। हालांकि फिर लड़की ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। इस दोस्ती के टूटने पर लड़के का दिमाग खराब हो गया। उस सनकी ने लड़की के घर जाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि बीच में लड़की की मां आ गई। फिर जो हुआ वह आप सपने में भी नहीं सोच सकते।

फेसबुक फ्रेंड ने किया चाकू से हमला

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में स्थित नगला बोहरा इलाके में रिटायर्ड फौजी तेजवीर का घर है। इस घर में उनकी सुनीता और बेटी सोनम (17) रहते हैं। रविवार (19 जून) रात लगभग 9 बजे किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा सोनम ने खोला। उसके दरवाजा खोलते ही एक युवक ने चाकू निकाला और सोनम पर वार कर दिया।

सोनम पर हमला करने वाला युवक उसका फेसबुक दोस्त शिवम (23) था। सोनम पर चाकू चला तो वह चिल्लाई। शोर सुनकर उसकी मां सुनीता कमरे से बाहर आई। अपनी फुल सी नाजुक बेटी को खून से लथपथ देख वह घबरा गई। वह बेटी को बचाने दौड़ी, लेकिन शिवम ने सुनीता को भी चाकू से घायल कर दिया।

लड़की को मारने के बाद की आत्महत्या की कोशिश

यह सब काफी नहीं था कि फिर वह हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। युवक ने खुद के पेट में भी चाकू घोंप लिया। इतना शोर शराबा सुनकर आस पड़ोसी जमा हो गए। सोनम की मौत तो मौके पर ही हो गई। उसकी मां और आरोपी युवक को अस्पताल भेजा गया। दोनों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर है। इसके चलते पुलिस उनका बयान भी नहीं ले पाई है।

शिवम उर्फ अभी कश्यप मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के ककुड़ा का रहने वाला है। वह सोनम के घर शादी का कार्ड देने के बहाने घुसा था। लेकिन किसे पता था कि वह घर को लहूलुहान कर देगा। पुलिस ने सोनम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लड़की ने तोड़ दी थी दोस्ती, इसलिए किया हमला?

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक व महिला दोनों सिरियस हैं। इसलिए उनसे पूछताछ नहीं हो सकी। युवक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई है। इस घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में ये पता चल कि सोनम और शिवम के बीच फेसबुक पर कुछ बातचीत हुई थी।

थाना प्रभारी अजय कौशल बताते हैं कि मृतका की छोटी बहन का कहना है कि सोनम और शिवम की फेसबुक पर कुछ बातचीत हुई थी। हालांकि सोनम ने लड़के से बात करने से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने सोनम पर चाकू से हमला किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button