बॉलीवुड

जब रणवीर सिंह ने अनुष्का संग जताई इंटिमेंट होने की इच्छा, बोले- ‘मैं उनके साथ दोबारा सेक्स..

फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं उनकी जोड़ी हर किसी के साथ पसंद की गई।रणवीर की पहली फिल्म में मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस थी और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

anushka

इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में काम करने के बाद रणवीर और अनुष्का के अफेयर की खबरें तक भी उड़ी थी। बता दे इस फिल्म में रणवीर और अनुष्का शर्मा के बीच इंटिमेट सीन भी फिल्माए गए थे जो काफी चर्चा में रहे थे। ऐसे में एक बार फिर रणवीर सिंह ने इन इंटिमेट सींस पर बात की और बताया कि, वह दोबारा अनुष्का शर्मा के साथ इंटिमेंट होना चाहते हैं।

अनुष्का संग इंटिमेंट सिन पर क्या बोले रणवीर सिंह?

दरअसल, रणवीर सिंह ने साल 2011 में हुए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पहली फिल्म के सेक्स सीन और अपने स्ट्रगल पर खुलकर बातचीत की थी। उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’ में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग अपने इंटिमेट सींस को लेकर कहा कि, “मुझे लगता है कि अनुष्का मुझसे बेहतर किसी और को डिजर्व करती थीं। मैं अनुष्का के साथ फिर से सेक्स सीन कर सकता हूं, क्योंकि वह बहुत सपोर्टिव को-एक्ट्रेस है।”

anushka

इसके अलावा रणवीर सिंह ने अपने स्ट्रगल दिनों को याद करते हुए बताया कि, “साल 2011 में वे आर्थिक तंगी में आ गए थे। उसके बाद मैंने वर्कआउट करना शुरू किया। 10 महीने तक थिएटर किया। मुझे ऑफर मिलने लगे। इस दौरान मैंने कई बड़े प्रोड्यूसर्स के ऑफर ठुकरा दिए और अपने ड्रीम ब्रेक का इंतज़ार किया।”

रणवीर ने बताया था कि, “मेरी पहली फिल्म की रिलीज से पहले, मेरे पोस्टर हर जगह लगाए गए थे। मैं एक फिल्म देखने गया था, जहां मैंने देखा कि मेरे पोस्टर के सामने दो लोग खड़े हैं। मैं रुक गया क्योंकि मैं सुनना चाहता था कि वो क्या कह रहे हैं। वे बोले, ‘यह कौन है? यह हीरो की तरह स्मार्ट नहीं दिखता! मैंने उनकी ये बात सुन ली थी।”

anushka

इसके अलावा रणवीर ने बताया था कि स्ट्रगल के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का सामना भी करना पड़ा था। रणवीर ने कहा कि, “स्ट्रगल के दौरान चीज़ें वास्तव में खराब हो गई थीं। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी।” बता दें, फिल्म बैंड बाजा बारात में काम करने के बाद रणवीर और अनुष्का के अफेयर की खबरें भी उड़ी थी जिन पर अनुष्का शर्मा बुरी तरह भड़क गई थी।

anushka

वही मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में अनुष्का ने कहा था कि, “आपको पता है कि मैंने रणवीर को डेट क्यों नहीं किया? क्योंकि वह गंदा लड़का है।” गौरतलब है कि अब अनुष्का शर्मा ने मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचा ली है तो वहीं रणवीर सिंह भी दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर अनुष्का

वही बात की जाए अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ और ‘कनाडा’ में नजर आएगी। गौरतलब है कि शादी के बाद अनुष्का की यह पहली फिल्म होगी। ऐसे में उनके फैंस उनकी फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित है।

anushka

वहीं अभिनेता रणवीर सिंह के पास तक ‘अंनियन बॉलीवुड रिमेक’, ‘सर्कस’, ‘सिंबा-2’ जैसी फिल्में है। आखिरी बार रणवीर सिंह ‘जयेश भाई जोरदार’ में नजर आए थे। अब तक रणवीर ने ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘सिंबा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button